Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    डिश टीवी इंडिया ने बेहतरीन वीडियो-ऑन-डिमांड कंटेंट देने के लिये एमएक्स प्लेयर के साथ मिलाया हाथ

    By April 30, 2020 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514

    डिश टीवी और डी2एच यूजर्स अपने एंड्रॉइड सेट टॉप बॉक्स के माध्यम से एमएक्स प्लेयर के कंटेंट तक पहुँच सकेंगे

    मुंबई, 30 अप्रैल, 2020: बेजोड़ वीडियो-ऑन-डिमांड कंटेंट की पेशकश करने के लिये भारत की अग्रणी डीटीएच कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने एमएक्स प्लेयर के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की है। एमएक्स प्लेेयर फिक्की की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में साल 2019 के भारत के नंबर 1 एंटरटेनमेंट एप के रूप में उभरा है। बता दें कि एमएक्स प्लेयर के साथ इस रणनीतिक भागीदारी से, डिश टीवी इंडिया ने अपने डिशटीवी और डी2एच यूजर्स के लिये अपनी एंड्रॉइड-आधारित कनेक्टेड डिवाइसेस – डिश स्मार्ट हब और डी2एच स्ट्रीम पर एप ज़ोन में एक और एप जोड़कर अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।

    यूजर्स अब लोकप्रिय एमएक्स ओरिजिनल्स, कई जोनर्स और भाषाओं के टीवी शोज, म्यूजिक वीडियो और मूवीज की रोमांचक कतार को स्ट्रीम कर सकेंगे। डिश टीवी और डी2एच पहले से ही सर्वाधिक लोकप्रिय एप्स की पेशकश कर रहे हैं, जिनमें स्ट्रीमिंग एप ‘वाचो’ शामिल है।

    इस भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं ग्रुप सीईओ श्री अनिल दुआ ने कहा, ‘‘एमएक्स प्लेयर के साथ हमारी भागीदारी से हमारे एंड्रॉइड बॉक्स यूजर्स के लिये इस इन-बिल्ट एप के माध्यम से बड़ी कंटेन्ट लाइब्रेरी तक पहुँचना सरल हो जाएगा, जो करीब 10 भाषाओं में है और उनका टीवी देखने का अनुभव और समृद्ध होगा। अपने ग्राहकों के लिये अनूठे और असमानांतर कंटेंट की पेशकश करना हमेशा से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है और इस भागीदारी के माध्यम से हमने अपने वादे को पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है।’’

    एमएक्स प्लेयर में मार्केटिंग एवं बिजनेस पार्टनरशिप्सभ के प्रमुख अभिषेक जोशी ने कहा, ‘‘हम करोड़ो भारतीयों के लिये प्रीमियम मौलिक कंटेंट को स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में प्रस्तुत करते हैं, जिनके लिये स्मार्टफोन ही पहली स्क्रीन होते हैं। लेकिन डिश टीवी के साथ जुड़ने के बाद हमें दर्शकों के मौजूदा आधार में बढ़ोतरी और भारतीय दर्शकों के लिये विभिन्न जोनर्स में मनोरंजन का उन्नत अनुभव प्रदान करने की उम्मीद है, वह भी उनकी पसंद की स्क्रीन पर, चाहे उनके मोबाइल हों, टैबलेट्स या टीवी स्क्रीन।’’

    एमएक्स प्लेयर के अलावा, एंड्रॉइड बॉक्स कई फीचर्स को पेश करेगा, जैसे बिल्ट-इन गूगल असिस्टेन्ट, क्रोमकास्ट, गूगल प्ले और सभी लोकप्रिय फीचर्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक पहुँच, जैसे यूट्यूब, अमेज़न प्राइम वीडियो, ज़ी5, वाचो, वूट, एएलटी बालाजी, आदि। बता दें कि एंड्रॉइड-आधारित सेट-टॉप बॉक्स गूगल असिस्टेन्ट के माध्यम से वॉइस कमांड पर चलता है और किसी भी टेलीविजन सेट के लिये कॉम्पैटिबल है। ‘डिश स्मार्ट हब’ और ‘डी2एच स्ट्रीम’ इंटरनेट-एनेबल्ड एंड्रॉइड-आधारित एचडी सेट टॉप बॉक्स हैं, जो नये सब्सक्राइबर्स के लिये 3999 रुपये और मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिये 2499 रुपये में उपलब्ध हैं।

    #MX player #डिश टीवी इंडिया #डिश टीवी इंडिया फेसबुक

    Keep Reading

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    MACCIA hosted a spectacular ‘Weaves on the Runway’ event on National Handloom Day.

    MACCIA ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वीव्स ऑन द रनवे’ का शानदार आयोजन किया

    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading