बाराबंकी। शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंढ से बचाने के लिए जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए गये।
रामसनेहीघाट के गांव सादुल्लापुर में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित कर उन्हें ठंढ से बचाने की कोशिश की गयी है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि दान प्रेमियों द्वारा दान प्राप्त करके इन कपड़ो को एकत्र किया गया है। यह गर्म और अच्छे किस्म के कपड़ों को लखनऊ बाराबंकी आदि जगहों से जरूरतमंद लोगो तक पहुचाने का कार्य किया जाता है।
साथ ही संस्था की टीम लगातार जरूरतमंद परिवारों के घर घर जाकर ठंढ़ से बचाने का प्रयास करते है। सादुल्लापुर गांव में संस्था की टीम जब गांव कपड़े लेकर पहुची। जहाँ पर बृद्ध पुरूष व महिलाएं, बच्चों सहित सैकड़ो की संख्या में लोगो ने कपड़े वितरित किया गया।
इस मौके पर विनोद कुमार, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार मौर्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माया देवी, बुधराम, सहित कई लोगो ने जरूरमंद लोगो को कपड़े उपलब्ध कराए।