लखनऊ,29 जुलाई 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल का पाँच सदस्यीय छात्र दल आस्ट्रिया में आयोजित एक माह के अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में प्रतिभाग कर स्वदेश लौट आया। स्वदेश वापसी पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस छात्र दल का भव्य स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे छात्रों में कृष्ण मेहरोत्रा, सारिका यादव, संस्कृति सैगल एवं जसकरन सिंह शामिल हैं जबकि छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका सुश्री जसप्रीत कौर ने किया।
इंग्लैण्ड की ख्यातिप्राप्त संस्था ‘चिल्ड्रेन्स इण्टरनेशनल समर विलेज’ के तत्वावधान में आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर में कई देशों के छात्रों ने अपने शिक्षकों के नेतृत्व में भाग लिया था एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति को बढ़ावा देने वाली अनेकानेक गतिविधियों में सम्मिलित हुए।






