Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    BBAU तीन प्रदेशों के किसानों का करेगा समग्र विकास

    ShagunBy ShagunJanuary 6, 2021 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    अन्नदाताओं की मौलिक समस्या दूर करने पर जोर

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की आय दोगुना करने के लिए वैज्ञानिक पद्धति को बताने व नवाचार के लिए अब बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) भी आगे आ गया है। वह लखनऊ, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के गावों में किसानों और समाज के स्थायी कृषि और समग्र विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार हब विकसित करेगा।

    इसके लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग-इक्विटी, एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट विभाग (डीएसटी-एसईईडी), नई दिल्ली ने “उत्तर भारत (उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश) में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) हब” नामक एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है।

    प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू, केंद्रीय विश्वविद्यालय), लखनऊ को कानपुर देहात क्षेत्र, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश के 6-6 गांव में मिट्टी के सुधार और अन्य कृषि आधारित मौलिक समस्याओं के समाधान के लिए यह मंजूरी मिली है।

    तीन स्वयं सेवी संस्थाएं भी इस परियाेजना में होंगी साझेदार:

    बीबीएयू, लखनऊ में प्रो. अरोड़ा की टीम के अलावा, संबंधित राज्यों के तीन एनजीओ भी इस परियोजना में क्षेत्रीय साझेदार के रूप में काम करेंगें। प्रो. अरोड़ा इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक (पीआई) है और परियोजना के सुचारू संचालन के लिए और गांवों में उचित पैदावार के लिए अन्य तीन क्षेत्रीय साझेदारों का नेतृत्व करेंगें। प्रो. अरोड़ा की टीम के पास लाभदायक और महत्वपूर्ण जीवाणु उपभेद है, जो जैविक भागीदारी के माध्यम से मिट्टी को क्षारीय से उपजाऊ बनाने में सक्षम हैं।

    प्रो. अरोड़ा को क्षारिय मिट्‌टी को उपजाऊ बनाने में महारत:

    प्रो. अरोड़ा ने पहले से ही विकसित जैव उर्वरक के उपयोग के माध्यम से क्षारीय मिट्टी को उपजाऊ बनाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2014 से अब तक, वह और उनकी टीम क्षारीय मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कुछ गांवों में अपने द्वारा विकसित जैव उर्वरक को लागू कर रहे हैं और इसके परिणाम बहुत सराहनीय रहे हैं। जैविक संसाधनो के माध्यम से भूमि का सफलतापूर्वक सुधार किया गया था और अब किसान वहां संवेदनशील फसलों की खेती भी कर रहे हैं।

    हर सर्वोत्तम तरीके से मदद करना है परियाेजना का उद्देश्य:

    इस बार इस परियोजना के माध्यम से, प्रो. अरोड़ा का उद्देश्य इस तकनीक को व्यापक पैमाने पर विस्तारित करना और किसानों को हर सर्वोत्तम संभव तरीके से मदद करना हैं। यह परियोजना किसानों की आय में वृद्धि करने में भी मदद करेगी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य जैविक तरीकों का विकास करना है और विशेष रूप से तीन राज्यों के चयनित क्षेत्रों में नियमित रूप से जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के किसानों को इसके लाभ प्रदान करना है।

    मिट्‌टी व पानी के नमूनों का मूल्यांकन कर स्थानीय लोगों को जागरूक करेगी टीम:

    परियोजना के उद्देश्यों में से एक उद्देश्य, चयनित क्षेत्रों में मिट्टी और पानी के नमूनो की जांच एवं मूल्यांकन, मिट्टी और जल संरक्षण के लिए स्थानीय अबादी को समस्याओं के बारे में जागरूकता और समाधान प्रदान करना शामिल है। आज तक, जैव-प्रौद्योगिकी आधारित खेती की इन क्षेत्रों में कमी है और केवल रासायनिक विधियों द्वारा पुनर्ग्रहण की कोशिश की गई है, जो कृषि-प्रणालियों के लिए गैर-टिकाऊ और हानिकारक है।

    सामान्य सुविधा केन्द्र भी होगा स्थापित:

    इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण और आवश्यक उद्देश्य बीबीएयू में एक सामान्य सुविधा क्रेंद्र (सीएफसी) विकसित करना भी है। सीएफसी एक बेहतर गुणवत्ता और प्रमाणित बीज प्रदान करने, स्वदेशी किस्मों के संरक्षण पर प्रशिक्षण, जैव उर्वरक का निर्माण, फसल कटाई के बाद के नुकसान की रोकथाम के लिए प्रौद्योगिकी, संसाधन प्रबंधन, जल और कृषि अपशिष्ट प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण और उत्पाद विकास, जैविक कृषि के लाभों के साथ-साथ आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रभावी उपयोग के बारे में किसानों और समुदाय में जागरूकता प्रदान कराने के लिए उपयोगी होगा।

    बाजार व किसानों के बीच मजबूत संबंध बनाने पर भी होगा जोर:

    यह परियोजना किसानों के कृषि उत्पादों की मार्केटिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए, बाजार और किसानों के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करेगी। चयनित गावों में बागवानी फसलों को भी बेहतर बनाया जायेगा। सीएफसी के अन्तगर्त, एक किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) भी बनाया जायेगा जो उत्पादों को ( बागवानी और जैविक उत्पाद) बनाने के लिए कृषि उपज के उपयोग में मदद करेगा। क्रेंद्र का लक्ष्य इन ही गांवों से उद्यमियों को विकसित करना और प्रत्येक तीन राज्यों में स्टार्ट-अप शुरू करना भी होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading