लखनऊ, 2 मार्च 2021: सीएमएस के तीन मेधावी छात्रों ने पी.सी.एस. में चयनित होकर लखनऊ का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है। इन तीन मेधावी छात्रों में अमित कुमार गुप्ता, सौमित्र देव एवं सपना वर्मा शामिल हैं। पी.सी.एस. की प्रतिष्ठित परीक्षा में महानगर कैम्पस के छात्र अमित कुमार गुप्ता एवं सौमित्र देव का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है जबकि गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) शाखा की छात्रा सपना वर्मा का चयन सब-रजिस्ट्रार के पद पर हुआ है।
सीएमएस के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन मेधावी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि ये होनहार छात्र अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में अपना रचनात्मक योगदान देंगे।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद एवं विद्यालय से मिले प्रेरणादायी विचारों व विद्यालय के वातावरण को दिया है।







