लखनऊ, 17 फरवरी, 2021: बाबा साहब भीमराव केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों ने सम्पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय खोलने को लेकर सोमवार को धरना दिया। एक प्रेसनोट के माध्यम से छात्रों ने अवगत कराया कि छात्रों ने एक फरवरी को ज्ञापन देकर संपूर्ण रूप से विश्वविद्यालय खोलने की मांग की थी जिसके जवाब में उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय खोला जाएगा।

प्रशासन के जवाब से छात्र संतुष्ट न होकर छात्रों द्वारा 10 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय अनशन चलाया गया। जानकारी के मुताबिक छात्रों की मुख्य माँगें यह थीं कि जल्द से जल्द ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जाये एवं सम्पूर्ण रूप से हॉस्टल खोला जाय। छात्रों ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि अगर आज या कल में निर्णय नहीं लिया गया तो छात्र जल्द ही आमरण अनशन पर बैठेंगे।







