Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    सीएमएस के ‘ओपेन डे समारोह’ में छात्रों ने प्रतिभा के बिखेरे रंग

    By February 16, 2019Updated:February 16, 2019 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 643

    अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

    लखनऊ, 16 फरवरी 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह (चाइल्डहुड – ब्यूटीफुल एण्ड सिम्पल)’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें छात्रों ने जहाँ एक ओर गीत-संगीत प्रस्तुतियों से अपने अभिभावकों का दिल जीता, तो वहीं दूसरी ओर आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी में स्वनिर्मित कलाकृतियों के माध्यम से अपनी सृजनशीलता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत कर दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।

    बता दें कि ‘ओपेन डे समारोह’ का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना एवं सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने नृत्य व संगीत के साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियों जैसे वर्ड बिल्डिंग, कॉटन प्रिन्टिंग, वेजीटेबल प्रिन्टिंग, कम्प्यूटर गेम्स, शो एण्ड टेल, साइन्स एक्सपेरीमेन्ट्स, एक्टिविटीज ऑन सेन्स आर्गन, एक्टिविटीज ऑन प्लान्ट्स, मेन्टल मैथ्स, एलोक्यूशन आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    अभिभावकों ने भी तालियां बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्रों के माता-पिता व दादा-दादी के लिए भी रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जहाँ एक ओर माताओं ने ‘टाइम टु ड्रेस अप मॉम’ एवं ‘हेल्दी ब्रेकफास्ट’ में अपने हुनर का प्रदर्शन किया तो बच्चों के पिताजी ने ‘बैलनू बर्स्टिंग’ एवं ‘आईडेन्टिफिकेशन ऑफ इन्ग्रेडिएन्टस’ में हाथ आजमाए।

    इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती तृप्ति द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों की रचनात्मक एवं सृजनात्मक क्षमता के विकास में बेहद महत्वपूर्ण है, जहाँ उन्हें अपनी रूचि के अनुसार अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि बालकों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

    #सीएमएस अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

    Keep Reading

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    July 19, 2026
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    July 18, 2026
    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    July 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading