लखनऊ, 08 फरवरी 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में आज अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुंशी लीलावती निराश्रित बालगृह में चल रहे इस शिविर में प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने आज पहुंच कर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि वंचितों की सेवा के लिए सदैव जागरूक रहना चाहिए। शिविर अधिकारी डॉ उषा देवी ने बालिकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के संबन्ध में विस्तृत जानकारी दी। यहां पर बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
बालिकाओं को कैरियर संबन्धी उपयोगी जानकारी भी दी गई। ऑक्सफैम इंडिया और हमसफ़र महिला सहायता संगठन द्वारा निर्णय लेने ,समाज में महिलाओं की भूमिका आदि की व्याख्यान दिया गया।इस अवसर पर डॉ गीता कपिल, डॉ विभा जौहरी, डॉ प्रभा गौतम डॉ ममता रानी भटनागर भी मौजूद थी।







