Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो इस तरह करें परीक्षा की तैयारी

    By February 14, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532

    दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं जिनके नतीजों पर काफी हद तक युवाओं के भावी कॅरियर का निर्माण निर्भर करता है। यही कारण है कि छात्र-छात्राएं बोर्ड्स में अच्छे नंबर लाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते।

    साल भर मौज-मस्ती करने वाले छात्र भी परीक्षा शुरू होने से पहले गंभीर हो जाते हैं। परीक्षाओं से पहले और परीक्षा के दौरान कुछ सावधानी बरती जाये और विशेषज्ञों के सुझावों के अनुरूप तैयारी कर प्रश्नों के उत्तर दिये जायें तो अधिक अंक बटोरे जा सकते हैं। परीक्षा के संबंध में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों की राय कुछ इस तरह है।

    अंग्रेजी और हिंदी- उत्तर पुस्तिका में स्पष्ट लिखावट,छोटे वाक्यों का प्रयोग,प्रश्नपत्र के अनुसार निर्देशों का पालन करते हुए शब्द सीमा में उत्तर लेखन, वर्तनी (स्पेलिंग) की अशुद्धियाँ नहीं होना आदि से एग्जामिनर पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ता है और नम्बर देने में वह कंजूसी नहीं करता। काम्प्रिहेंशन(अनुच्छेद) से सम्बंधित प्रश्न करने से पहले दिए गए पैराग्राफ को अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए और साथ-साथ प्रश्नों के अनुसार संभावित उत्तर को रेखांकित करते रहना चाहिए। इससे उत्तर लेखन में समय की बचत होती है। फार्मेट को ध्यान में रखकर उत्तर लिखें।

    गणित-उत्तर पुस्तिका में प्रश्न/समीकरण सही-सही लिखें और फिर उसे हल करें। गणना संबंधित रफवर्क अवश्य दर्शायें। उत्तर में यूनिट्स/इकाइयों को लिखना न भूलें। काट-छांट करने से बचें। फार्मूला का उल्लेख अवश्य करें। प्रत्येक स्टेप के अनुसार अंक निर्धारित होते हैं इसलिए स्टेप्स लिखने में कोताही नहीं करें। पेन्सिल से ग्राफ बनाने के साथ सही लेबलिंग करें।

    file photo

    साइंस-केमिस्ट्री,फिजिक्स और बायोलोजी जैसे प्रश्न पत्रों में अंकों के मान के अनुसार ही उत्तर लिखें। एन सी ई आर टी की टेक्स्ट बुक्स के प्रश्नों और उदाहरणों को अवश्य पढ़कर जाएँ। प्रश्न पत्र मिलने के बाद किन प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं उनका सीक्वेंस तय कर लें। परिभाषाओं को शब्दशः लिखने का प्रयास करें। डायग्राम पेन्सिल से साफ़-साफ़ बनाएं। न्यूमेरिकल्स में फार्मूलों को पहले लिखें और फिर सही तरह से उनका इस्तेमाल करें। गणना की जांच दो बार अवश्य करें।

    सामाजिक विज्ञान-इतिहास/भूगोल और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में बिन्दुवार उत्तर लिखें। समय और शब्द सीमा को नहीं भूलें। एन सी आर टी ई की टेक्स्ट बुक्स को कम से कम एक बार अवश्य पढ़ कर जाएँ। इतिहास में महत्वपूर्ण नाम और तिथियों का उल्लेख अवश्य करें। भूगोल में मानचित्र पर स्थानों का रेखांकन स्पष्ट होना चाहिए।

    • इन बातों का अवश्य ध्यान रखें:लिखकर पढ़ाई करने से काफी कुछ याद रहता है। इसलिए पॉइंट बनाकर लिखने और पढाई करने से फायदा मिल सकता है।
    • सुबह के समय पढ़ाई अवश्य करें। फ्रेश दिमाग से पढाई करने पर ज्यादा समझ आता है।
    • परीक्षा से पहले प्रत्येक विषय के कम से कम पांच सैम्पल पेपर्स अवश्य हल करें, हो सके तो टीचर्स से जांच भी करवा लें ताकि गलतियों के बारे में समय रहते पता चल सके।
    • अगर नोट्स नहीं बनाएं है तो टेक्स्ट बुक्स में महत्वपूर्ण अंशों को अवश्य रेखांकित कर लें ताकि परीक्षा से पहले पुनरावृति करने में कम समय लगे।
    • परीक्षा हाॅल में प्रश्न पत्रों में प्रत्येक खंड में दिए गए निर्देशों को भली प्रकार से समझने के बाद लिखने की शुरुआत करें।
    • प्रश्नों के अंकों के महत्त्व के अनुसार शब्द सीमा में रहकर उत्तर लिखें।
    • समय प्रबंधन इस प्रकार से करें कि अंत में दस मिनट का समय पुनरावृति (रिविज़न) के लिए अवश्य मिल जाए।
    • किसी भी प्रश्न को बिलकुल छोड़ देना समझदारी नहीं होगी, जितना भी आपको उस कांसेप्ट के बारे में पता हो अवश्य लिखें। कुछ अंक तो मिल ही जायेंगे।

    Keep Reading

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading