लखनऊ,03 नवम्बर 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डा भारती गाँधी ने कहा कि माताओं व बहनों ऊपर ही बच्चों को विश्व नागरिक बनाने की महती जिम्मेदारी है। यह हमें संसार से युद्धों का अन्त करना है तो माताओं को आगे आकर अपने बच्चों को विश्व नागरिक बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी और बच्चों के मन-मस्तिष्क में प्रारम्भ से ही विश्व बन्धुत्व व विश्व एकता के बीज बोने होंगे, साथ ही उनहें प्रेम, शान्ति, सहिष्णुता, एकता, सद्भाव एवं भाईचारे के बातें सिखानी होंगी।
इस अवसर पर विभिन्न धर्मावलम्बियों ने अपने सारगर्भित विचारों से एकता, शान्ति व सद्भाव स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास का आहवान किया। सत्संग का समापन संयोजिका श्रीमती वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
सीएमएस छात्रा पीसीएस में चयनित
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अल्पिका वर्मा ने अभी हाल ही में घोषित हुए पीसीएस के परीक्षा परिणाम में सफलता अर्जित किया है।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा अल्पिका ने 93वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है।
सीएमएस संस्थापक डा जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस मेधावी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है।
औद्योगिक क्रान्ति के साथ ही हरित क्रान्ति का अलख जगाया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय युवा कामर्स एवं इकोनाॅमिक सम्मेलन ‘आईवाईसीसीई-2019’ के तीसरे दिन श्रीलंका, नेपाल, यूएई एवं देश के कोने-काने से आये बाल अर्थशास्त्रियों ने आज औद्योगिक क्रान्ति के साथ ही साथ हरित क्रान्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
जहाँ एक ओर विभिन्न प्रकार के वाणिज्यिक प्रजेन्टेशन व प्रबुद्ध हस्तियों के सारगर्भित विचारों ने सम्मेलन की महत्ता को उजागर किया तो वहीं दूसरी ओर देश-विदेश के बाल अर्थशास्त्रियों ने एड-वेन्चर (विज्ञापन प्रचार), साउण्ड आफ साइलेन्स (सामाजिक जागरूकता), कार्पोरेट काॅन्शस (मल्टीमीडिया प्रजेन्टेशन) एवं बी-प्लान (सृजनात्मक विचार) आदि प्रतियोगिताओं में अपने वाणिज्यिक ज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सीएमएस स्टेशन रोड कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कामर्स एवं इकोनाॅमिक्स सम्मेलन बड़ी ही सफलतापूर्वक अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। कल, 4 नवम्बर, को अपरान्हः 3:00 बजे भव्य पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा जिसमें देश-विदेश के विजयी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।







