लखनऊ, 02 दिसंबर, 2019: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर आज सीएमएम, गोमती नगर के छात्रों ने एक विशाल ‘पर्यावरण मार्च’ निकालकर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का जोरदार अलख जगाया और प्रदूषण कम करने के उपायों के बारे में लोगों को बताकर जागरूक किया।

छात्रों का यह मार्च प्रातः गोमती नगर स्थित 1090 चौरोह से सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) तक निकाला गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश के वन मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने झण्डी दिखाकर छात्रों के पर्यावरण मार्च को रवाना किया।
सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. छात्र जन-जागरूकता के कार्यो में सदैव ही अग्रणी रहे हैं और यह पर्यावरण मार्च भी इसी की एक कड़ी है। आज आवश्यकता है कि समाज का प्रत्येक नागरिक पर्यावरणीय प्रदूषण के बारे में जागरूक व संजीदा हो।






