Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    सूर्या में सजेगी ‘एक शाम लखनऊ के नाम’, ‘शाने अवध अवार्ड’ से सम्मानित होंगे अनूप जलोटा

    ShagunBy ShagunFebruary 28, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,246

    जलोटा के संग डा. हरिओम और अंकिता कपूर सजाएंगे महफिल

    लखनऊ 28 फरवरी: हुनर क्रिएशन्स क्राफ्ट एसोसिएशन ने लखनऊ से रिश्ता रखने वाले पद्मश्री गायक अनूप जलोटा को ‘शान-ए-अवध अवार्ड’ से नवाजने का फैसला किया है। अनूप जलोटा को सम्मान छावनी के सूर्या प्रेक्षागृह में आठ मार्च को आयोजित एक शाम लखनऊ के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य कमान प्रमुख ले.जनरल एनएस सुब्रमण्यिन द्वारा दिया जायेगा।

    कार्यक्रम में उनके साथ ही आईएएस डा.हरिओम और गायिका अंकिता कपूर भी सुरों की महफिल सजाएंगे। इस अवसर पर मध्य कमान के चीफ आफ स्टाफ ले.जनरल मुकेश चड्ढा और अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव संस्कृति व पर्यटन मुकेश मेश्राम होंगे।

    आईएएस डा.हरिओम और गायिका अंकिता कपूर

    एसोसिएशन की बैठक के हुए निर्णय की जानकारी देते हुए सचिव जफर नबी ने बताया कि लखनऊ विभिन्न विचार धाराओं और संस्कृतियों का संगम रहा है। हुनर क्रियेशन्स संस्था कला-संस्कृति में योगदान देने वाले प्रमुख कलाकारों को सम्मानित करने और नयी प्रतिभाओं का हुनर निखारने के मकसद से उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ रोजगारोन्मुख नजरिये से काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पहले सरोदवादक अमजद अली खां, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, हेमा मालिनी, रेखा भारद्वाज, सोनू निगम और तलत अजीज जैसे विश्वविख्यात कलाकारों को पिछले वर्षों के आयोजनों में अलंकृत कर चुकी है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिये प्रतियोगिता और कारीगरों को रोजगार से जोड़ने और उन्हें साधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी एसोसिएशन सक्रिय है। एक शाम लखनऊ के नाम शीर्षित कार्यक्रम में अनूप जलोटा की गायकी का लुत्फ तो मिलेगा ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डा.हरिओम और चर्चित युवा गायिका अंकिता कपूर भी सुरीले गीत प्रस्तुत करेंगी।

    वॉयस ऑफ प्योरिटी 2013 और रेडियोसिटी सुपर सिंगर रनर अप 2013 रह चुकी अंतरा कपूर शान, उदित नारायण, विनोद राठौड़ जैसे गायकों के साथ मंच साझा कर ने के साथ दुनिया भर में डेढ़ हजार से अधिक कार्यक्रम कर चुकी हैं। अपनी कविता, शायरी और कहानी की अब तक सात किताबें लिख चुके प्रशासनिक अधिकारी डा.हरिओम अपनी कुछ गीत गजलें अपनी ही आवाज में पेश करेंगे।

    एसोसिएशन की पूर्व की गतिविधियां इस बात का प्रमाण हैं कि वह अपने आयोजनों से अवध की वास्तविक संस्कृति को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। लखनऊ और की संस्कृति और गौरव को रेखांकित करने वाला इस वर्ष का ये आयोजन इस दिशा में एक और उल्लेखनीय कदम होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Five Women Honored, Inspired by Ahilyabai Holkar

    अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से सम्मानित हुईं पाँच महिलाएँ

    Administration Intervenes in Prayagraj to Halt Sanjay Singh's Event Amidst Discussion on Paper Leak Scandal

    पेपर लीक पर चर्चा मामले में प्रयागराज में संजय सिंह का कार्यक्रम रुकवाने पहुंचा प्रशासन

    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    Census vs. Police Recruitment Exam! 90% of Lucknow's Teachers to Receive Exemption from Duty

    जनगणना vs पुलिस भर्ती परीक्षा! लखनऊ के 90% शिक्षकों को मिलेगी ड्यूटी से छूट

    यूपी में क्रूर हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस पर सवाल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    June 2, 2026
    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    June 2, 2026
    Five Women Honored, Inspired by Ahilyabai Holkar

    अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से सम्मानित हुईं पाँच महिलाएँ

    June 1, 2026
    Administration Intervenes in Prayagraj to Halt Sanjay Singh's Event Amidst Discussion on Paper Leak Scandal

    पेपर लीक पर चर्चा मामले में प्रयागराज में संजय सिंह का कार्यक्रम रुकवाने पहुंचा प्रशासन

    June 1, 2026
    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    June 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading