Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    चुनाव 2022: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का रहेगा नारा

    ShagunBy ShagunJanuary 16, 2022 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 609

    सिराथू से लड़ेंगे केशव मौर्य चुनाव, भाजपा की पहली सूची जारी, 107 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी की। दिल्ली के भाजपा हेड क्वार्टर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारी सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी। सबका साथ सबका विकास ही हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए एक नई विश्वास आज देश में सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का विश्वास भाजपा पर है

    और एक बार फिर से पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतेगी। आज कुल 107 सीटों पर नामों का ऐलान हुआ। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 107 में से 83 सीटों पर भाजपा के विधायक थे लेकिन सिर्फ 63 विधायकों को ही फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। जिन 20 लोगों को टिकट नहीं दिया गया है उन्हें संगठन के काम में लगाया गया है जबकि 21 नए प्रत्याशियों को शामिल किया गया है।

    भाजपा ने अभी तक कल 107 सीटों पर प्रत्याशी पर नाम घोषित किया है। भाजपा ने 105 टिकट में 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। इसके साथ इस बार 21 नए पार्टी प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर को जोड़ा गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में बताया कि पहले चरण के 58 सीटों में से 57 सीटों के लिए उम्मीदवार जबकि दूसरे चरण के 55 में से 48

    सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो गई। बाकी के नामों पर चर्चा पार्लियामेंट्री बोर्ड कर चुकी है और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा धमाका किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पार्टी ने सभी अनुमान को फेल कर दिया है। उनको गोरखपुर शहर से प्रत्याशी बनाया गया है। माना जा रहा था कि पार्टी योगी आदित्यनाथ को रामनगरी अयोध्या ने चुनाव लड़ाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी चुनाव के मैदान में उतार दिया है।

    केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में अपनी चिरपरिचित सिराथू से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। बाकी नामों की घोषणा करते हुए पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि नोएडा से पंकज सिंह उम्मीदवार होंगे। अतरौली से संदीप सिंह को फिर से टिकट दिया गया है। साहिबाबाद से सुनील शर्मा चुनावी मैदान में होंगे जबकि मथुरा से श्रीकांत शर्मा एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगे। जेवर से धीरेंद्र सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण से टिकट दिया गया है। गाजियाबाद से अतुल गर्ग के प्रत्याशी होंगे। आगरा

    कैंट से डॉक्टर जी एस धर्मेश को टिकट दिया गया है। आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय चुनावी मैदान में होंगे। दूसरे चरण में बेहट से नरेश सैनी को टिकट दिया गया है। सहारनपुर नगर से राजीव गुंबर को टिकट दिया गया है। सहारनपुर से जगपाल सिंह को टिकट दिया गया है। देवबंद से बृजेश सिंह रावत चुनावी मैदान में होंगे। नजीमाबाद से कुंवर भारतेंदु सिंह को टिकट दिया गया है। नगीना से डॉक्टर जसवंत को टिकट दिया गया है। धामपुर से अशोक कुमार राणा को टिकट दिया गया है।

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है। बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि योगी जी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है। आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर उभरा है। 

    Shagun

    Keep Reading

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    November 4, 2026
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026
    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    November 4, 2026
    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    November 4, 2026
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading