Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    रुपये को फिर से फूटी कौड़ी में बदल देगा, आपका वोट न डालना: अतुल मलिकराम

    By November 26, 2018 इलेक्शन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    मतदान के लिए अपने घरों से बाहर निकले और वोट करें 

    इंदौर, 26 नवंबर 2018: यूं तो भारतीय मुद्रा का इतिहास अपने आप में ख़ासा पुराना है, लेकिन इसके रोचक होने के भी कई तथ्य मौजूद हैं। मुग़ल शासकों के समय शुरू हुई इसकी कहानी में वक्त के साथ कई नए पन्ने जुड़ते गए। मसलन प्राचीन भारतीय मुद्रा में सबसे पहले फूटी कौड़ी का आना हुआ, जिसका इस्तेमाल आज हम कहावतों के तौर पर किसी को ठेंगा दिखाने के लिए करते हैं।

    इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए हमारी फूटी कौड़ी, कौड़ी में तब्दील हो गई। थोड़े दिन और बहुरे तो कौड़ी से दमड़ी, फिर दमड़ी से धेला, धेला से पाई, पाई से पैसा, पैसा से आना और फिर अंत में आना से रुपया का जन्म हुआ। अब सोचने वाले सोच रहे होंगे कि दशकों पहले बंद हो चुकी कौड़ी-दमड़ी जैसी मुद्राओं का चुनाव या मतदान से क्या लेना देना..! तो यहां इसकी जरुरत को समझने के लिए आपको अधिक दिमाग खर्च करने की जरुरत नहीं हैं, बस इतना समझ लीजिए कि अगर किसी के पास 256 दमड़ी होती थी तो वह 192 पाई के बराबर होती थी। इसी तरह 128 धेला 64 पैसे व 16 आना 1 रुपए के बराबर होता था। वहीं 3 फूटी कौड़ी 1 कौड़ी, 10 कौड़ी 1 दमड़ी, 2 दमड़ी 1 धेला व डेढ़ पाई 1 धेला, 3 पाई 1 पैसा पुराना तथा 4 पैसा 1 आना होता था। उसके बाद 1, 2, 3, 5, 10, 20, 25, 50 पैसे, 1 रुपया तथा 2, 5, 10 रुपए का सिक्का भारतीय मुद्रा में शामिल किया गया।

    अतुल मलिकराम द्वारा कही गई उपरोक्त सारी कथा का सार बस इतना है कि, डॉलर के ऊंचे होते दामों के सामने घुटने टेक चुके रूपये को लेकर, छाती पीटने वाले भारतीयों को यदि 21वीं शताब्दी में भी अपने मताधिकार के महत्व का अंदाजा नहीं है, तो फिर उन्हें पेट्रोल-डीजल, महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को कोसने का भी कोई अधिकार नहीं हैं।

    खुद के लिए एक बेहतर नेतृत्वकर्ता का करें चुनाव:

    उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में एक कहावत है ’हिस्ट्री रिपीट्स इटसेल्फ’ माने इतिहास खुद को दोहराता हैं। यदि भारतीय मतदाता आज भी मतदान के लिए मिली छुट्टी पर अपने वोट का इस्तेमाल करने के बजाए, बाहर पिकनिक मनाने को अधिक महत्व देता है, तो फिर भले बन्दर से मनुष्य बना इंसान दोबारा बन्दर न बन पाए लेकिन फूटी कौड़ी से बना रुपया, एक बार फिर फूटी कौड़ी में जरूर तब्दील हो जाएगा। यदि आप अपने वोट का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो फिर उसी विचारधारा, नीतियों और योजनाओं का सामना करना पड़ेगा, जिनसे दुखी हो आप रोज सुबह भगवान का नाम लेने के बजाए अख़बार या न्यूज़ चैनल्स की ख़बरों को कोसने का काम करते हैं। लिहाजा जरूरी है कि हर आम और ख़ास इंसान मतदान के रोज अपने-अपने घरों से बाहर निकले और अपने मत का इस्तेमाल कर, खुद के लिए एक बेहतर नेतृत्वकर्ता का चुनाव करे। इसके दो मुख्य फायदे होंगे, पहला तो आपके पास किसी अन्य व्यक्ति को कोसने का मौका नहीं होगा और आप खुद को कभी कोसेंगे नहीं। दूसरा ये कि यदि आपने जाने-अनजाने अपने लिए किसी अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर लिया तो आपकी आधी समस्याएं ऐसे ही समाप्त हो जाएंगी, क्योंकि आधी समस्याएं तो आपने अपने लिए खुद ही खड़ी की होंगी।

    पाई-पाई का हिसाब लूंगा, सोलह आने सच’:

    यदि आपको अब भी कौड़ी-दमड़ी और चुनाव-मतदान के बीच समानता का गणित समझ नहीं आया हैं तो कोई बात नहीं, आप यहां दी गई कुछ कहावतों का मजा लीजिए और छुट्टियों की तैयारी, अभी से शुरू कर दीजिए। प्राचीन भारतीय मुद्रा ने हमारी बोलचाल की भाषा में कहावतों का रूप ले लिया है। जैसे अगर घर में किसी सदस्य को कुछ नहीं देना होता है, तब कहते हैं ‘एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा, धेले का काम नहीं करता, चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए, पाई-पाई का हिसाब लूंगा, सोलह आने सच’ आदि आदि…

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading