Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में किस्तों पर बिजली कनेक्शन : 75 रूपये महीना दो, कनेक्शन लो

    ShagunBy ShagunJuly 20, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 603

    लखनउ, 20 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की जनता को न्यूनतम 75 रूपये महीने की किस्त पर आसानी से बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रही है।
    प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘ ‘हम दिन रात इसी कोशिश में लगे हैं कि बिजली को लेकर समस्याओं का समाधान कैसे हो और बिजली को उपभोक्ता फ्रेंडली कैसे बनाया जाए। ‘ ‘
    उन्होंने कहा कि हम गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने जा रहे हैं।
    शर्मा ने बताया कि इसके अलावा योगी आदित्यनाथ सरकार ने गांव और शहर की बाकी जनता के लिए और एक बडा फैसला किया है।
    उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में एक किलोवाट क्षमता वाले मीटर के लिए 80 रपये लेकर बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा। बकाया भुगतान 75 रपये की आसान मासिक किस्तों में 16 महीने में लिया जाएगा।
    शर्मा ने कहा, ‘ ‘अगर गांव में किसी को पांच किलोवाट का कनेक्शन लेना है तो 1100 रूपये का आरंभिक भुगतान देना होगा जबकि 375 रूपये मासिक किस्त चुकानी होगी। कुल 16 महीनों में ही किस्त पूरी हो जाएगी। ‘ ‘
    इन बिजली कनेक्शनों में तार सरकार की ओर से मुहैया नहीं करायी जाएगी। अगर केबल की व्यवस्था सरकार करती है तो भी किस्तों की रकम मामूली है।
    शर्मा ने बताया कि बात शहरी क्षेत्र की जनता की करें तो एक किलोवाट क्षमता का कनेक्शन मात्र 155 रपये के आरंभिक भुगतान से मिल जाएगा और उसके बाद 100 रपये की मासिक किस्त अदा करनी होगी। कुल 16 महीने तक यह किस्त देय होगी। इस कनेक्शन में बिजली का तार सरकार की ओर से मुहैया नहीं कराया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि शहर में अगर यही कनेक्शन अनआर्मर्ड केबल सहित दिया जाए तो प्रारंभिक भुगतान 255 रपये होगा और बाकी 18 किस्तों में 110 रपये का मासिक भुगतान करना होगा। यानी लगभग 30 मीटर तार की कीमत 480 रपये भी उपभोक्ता से ली जाएगी। यह रकम प्रारंभिक भुगतान और किस्तों में जुडी रहेगी।
    शर्मा ने बताया कि एक किलोवाट क्षमता का ही कनेक्शन यदि 30 मीटर आर्मर्ड केबल के जरिए लिया जाए तो 1200 रपये केबल का मूल्य होगा। प्रारंभिक भुगतान 255 रपये का होगा और 150 रपये की मासिक किस्त देनी होगी जो 18 महीने तक चुकानी होगी।
    शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आम लोगों को पांच किलोवाट क्षमता का बिजली कनेक्शन देने में 1100 रपये का आरंभिक भुगतान करना होगा और 375 रपये की मासिक किस्त होगी जो 16 महीने में देय होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading