लखनऊ, 13 जनवरी 2021: इंग्लैण्ड के विश्व प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल पायनियर अवार्ड’ से दो प्रख्यात हस्तियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें भारत से सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं इंग्लैण्ड से डा. विवेने स्टर्न शामिल हैं। श्री गाँधी को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है। लंदन में आयोजित सम्मान समारोह में चयन समिति के सदस्यों ने यह अवार्ड शिक्षा के प्रति श्री गाँधी की आजीवन प्रतिबद्धता एवं शिक्षा के माध्यम से विश्व एकता व विश्व शान्ति के प्रयासों के लिए दिया। मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने इस अवार्ड के मिलने जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।







