लखनऊ पहुंची टीवी कलाकार ईशा सिंह ने अलीगंज के एक परिवार को बताया अपना टीवी पैक चुनने का तरीका
लखनऊ, 15 मार्च 2019: टीवी चैनलों की नई दर व्यवस्था समझाने लखनऊ के एक परिवार में पहुंची ‘इश्क सुभान अल्लाह’ की पॉपुलर एक्टर ईशा सिंह। उन्होंने सलाह दी कि अपने ऑपरेटर से जी फैमिली पैक की मांग करें और यदि वो इस वाजिब दामों पर देने से इनकार करता है तो दूसरे केबिल या डीटीएच ऑपरेटर को चुन लें।
बता दें कि इस अभियान में अपना सहयोग देते हुए टीवी के ‘’इश्क सुभान अल्लाह’ में प्रमुख नायिका का किरदार निभा रहीं ईशा सिंह आज लखनऊ पहुंची।
इसके बाद होटल ताज में आयोजित पत्रकार वार्ता में ईशा ने अपनी लखनऊ यात्रा और यहां अपने फैंस से मिलने को लेकर कहा ‘इश्क सुभान अल्लाह के वफादार दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। दर्शकों के साथ मेरे इस मजबूत रिश्ते के लिए मै दिल से आभारी हू।
ईशा ने कहा मेरे लिए यह रिश्ता बहुत खास है। ट्राई की नई दर नीति घोषणा के बाद यह देखा जा रहा है कि बहुत से दर्शक अब भी चैनलों के पैक्स चुनने में अनेक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार ब्रॉडकास्टर होने के नाते जी ने खुद ही दर्शकों से संवाद बनाने की जिम्मेदारी उठायी है ताकि इस व्यवस्था को लेकर दर्शकों की आशंकाएं दूर की जा सके।






