पटना,12 मार्च, 2020: भोजपुरी पर्दे एक बार फिर से खेसारीलाल का जलवा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ जब होली पर रिलीज हुई, तो फ़िल्म के सारे शोज देखते ही देखते हॉउसफुल हो गए। वहीं, दर्शकों का हुजूम सिनेमाघरों के बाहर दिखा, जिनमें महिला दर्शकों की संख्या बेहद ज्यादा थी। सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों के उत्साह से बना मौहाल उस वक़्त की याद दिलाता है, जब भोजपुरी फ़िल्मों पर अश्लीलता के दाग नहीं लगे थे। वहीं जो दर्शक भी फ़िल्म देख कर सिनेमा घर से बाहर आ रहे थे, वे फ़िल्म से काफी संतुष्ट दिखे और कहा कि फ़िल्म सुपर हिट है। उन दर्शकों को खेसारीलाल यादव और सहर आफसा की केमेस्ट्री बेहद पसंद आयी, तो आम्रपाली दुबे के लटके – झटके और ऋतु सिंह की भूमिका को भी दर्शकों ने पसन्द किया।
फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ को दर्शकों से मिले रेस्पॉन्स से फ़िल्म के निर्माता निशांत उज्जवल बेहद खुश नजर आए और कहा कि यह फ़िल्म होली पर खेसारीलाल लाल यादव की तरफ से भोजपुरी ले लोगों को एक शानदार तोहफा है। लोग इसे पंसद कर रहे है। और वहीं फ़िल्म की माउथ पब्लिसिटी भी कर रहे हैं।

ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है। दर्शकों के बीच फ़िल्म का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा इस बात से लगा जा सकता है कि पटना के एक सिनेमाघर के बाहर लोग इस फ़िल्म की टिकट ब्लैक तक में खरीदते नज़र आये। उन्होंने कहा कि फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने जो भोजपुरी को पटरी पर लाने का बीड़ा उठाया है, उसमें इस फ़िल्म ने एक बार फिर से एक उदाहरण सेट कर दिया है। उम्मीद है यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।






