मुंबई, 18 मार्च 2019: अब फिल्म अभिनता अर्जुन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मीडिया ख़बरों के अनुसार निर्देशक राजकुमार गुप्ता इन दिनों क्राइम ड्रामा इंडिया मोस्ट वांटेड बना रहे हैं। इस फिल्म में अजरुन कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म इंडिया मोस्ट वांटेड की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है।
बता दें कि यह रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गयी और बाद में रॉ ने उन्हें 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा, नबी अहमद शाकिर बना कर। कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बना और फिर मेजर। वर्ष 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय खुफिया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दी। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। उन्होंने बिना एक भी गोली चलाए कुख्यात आतंकी को पकड़वाया था। राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की मां और भाई से मिली जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है और आधिकारिक राइट्स भी लिए हैं। इंडिया मोस्ट वांटेड के बारे में राजकुमार गुप्ता ने बताया था कि, वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया और फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी। यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अर्जुन कपूर सीरियस और हार्ड वर्किग एक्टर हैं।







