पटना, 29 जून 2019: भोजपुरी में सब्जेक्ट बेस्ड फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाने वाले निर्माता प्रदीप शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा की जोड़ी ऐसी ही एक और फिल्म लेकर तैयार है, जिसका नाम है – ‘राज तिलक’। बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बनैर तले बनी यह फिल्म 12 जुलाई से पूरे देश में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म को लेकर एक भव्य प्रमोशनल पार्टी का आयोजन किया गया है।
इस पार्टी में फिल्म अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, अवधेश मिश्रा, पद्म सिंह, खुद निर्माता – निर्देशक और पीआरओ रंजन सिन्हा समेत फिल्म से जुडे तमाम लोग मौजूद रहे हैं, जहां प्रदीप शर्मा ने फिल्म‘राज तिलक’ को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सब्जेक्ट बेस्ड फिल्म निर्माण का एक सार्थक प्रयास बताया।
उन्होंने कहा कि भीड़ से अलग ‘राज तिलक’ एक सब्जेक्ट प्रधान फिल्म है, जिसमें कलाकारों का चयन का आधार कहानी का किरदार है। इसलिए हम कह सकते हैं कि फिल्म का हीरो सब्जेक्ट है, जिसे कल्लू समेत तमाम कलाकारों ने बखूबी जिया है।





