मुंबई, 28 मार्च 2019: महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला ने 75 करोड़ की कमाई कर ली है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी वाली फिल्म बदला 08 मार्च को प्रदर्शित हुई है। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी ने किया है। बदला ने अपने पहले सप्ताह में 38 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म बदला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने अब तक 75 करोड़ की कमाई कर ली है। बदला सस्पेंस थिल्रर फिल्म है, जो स्पेनिश फिल्म द इनविजबिल गेस्ट का बॉलीवुड एडेप्टेशन है। फिल्म के मुख्य पात्रों को मूल फिल्म से बदल दिया गया है। कहानी अमिताभ और तापसी के किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है। तापसी पर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या का संदेह है और अमिताभ एक वकील का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म की कहानी इन दोनों के बीच संवाद के जरीए आगे बढ़ती है और फ्लैश बैक के जरिए अहम घटनाओं को दिखाती है। मानव कौल और अमृता सिंह भी एक अहम किरदार में हैं। अमिताभ बच्चन और तापसी इससे पहले ¨पक में साथ आए थे, जिसमें अमिताभ ने वकील का ही किरदार निभाया था, जबकि तापसी एक कामकाजी लड़की के रोल में थीं।







