Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    बिहारी वेब सिरीज ‘लिट्टी वाला लव’ you tube पर हुआ वायरल

    By July 2, 2019 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 660

    6 एपिसोड वाला यह वेब सिरीज हर शनिवार Lahsun films पर हो रहा अपलोड

    पटना, 02 जुलाई 2019: इंटरटेंमेंट की दुनिया में इन दिनों वेब सिरीज का चलन तेजी से बढ़ रहा है और यह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय भी हुआ है। इसी क्रम में अब बिहार में रोमकॉम जोनर की कहानी पर बनी पहली वेब सिरीज ‘लिट्टी वाला लव’ बन कर तैयार है और बीते शनिवार को इसका पहला एपिसोड यू-ट्यूब चैनल Lahsun films पर रिलीज़ हुआ। रिलीज होते ही यह वेब सिरीज दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित नजर आयी। अब यह यू-ट्यूब पर धमाल मचा रही है और दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।

    लहसुन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस सीरीज ‘लिट्टी वाला लव’ के निर्माता अंकित भारद्वाज हैं, जो कहते बताते हैं कि बिहारी प्रतिभा हर क्षेत्र में अव्‍वल है। तभी तो हमने जब बिहार का पहला वेब सिरीज ‘लिट्टी वाला लव’ लाया, तो लोगों का खूब प्‍यार मिलना शुरू हो गया है। वेब सिरीज ‘लिट्टी वाला लव ‘रोमांटिक कॉमेडी है। इसके कुल 6 एपिसोड्स होंगे, जिसके लेटेस्‍ट एपिसोड हर शनिवार को Lahsun films पर अपलोड होंगे।

    उन्‍होंने बताया कि  ‘लिट्टी वाला लव’ पटना के ही एक युवक नंदन की कहानी है, जिसे माउंट कारमेल में पढ़ रही नूपुर से प्यार हो जाता है। नूपुर, नंदन को फेसबुक पर मिलती है, जिसे पाने के लिए साथ देता है उसका बचपन का दोस्त लल्लन। कहानी को और रोमांचक बनाते हैं सीरीज के प्‍योर पटिनिया स्‍टाइल में डायलॉग्स, जिसे इस वेब सिरीज के किरदारों बखूबी डिलीवर किया है। हालांकि सीरीज भले ही पूरे बिहारी स्टाइल में बनी है, पर बिहारियों के प्रति देश में जो धारणा बनी है, उसपर कठोर कटाक्ष भी करती है।

    करीब तीस दिनों में बने इस सीरीज का निर्माण अंकित भारद्वाज और निर्देशन मुस्कान सिन्हा ने किया है। अशेष सिंह द्वारा लिखित इस कहानी में मुख्य भूमिका निभाई है रवि सिंह, मुस्कान सिन्हा और अंशुमन ने। इनके अलावा मनीषा खुरानी, उग्रेश ठाकुर, श्रेयांश रखेजा, सुबोध कुमार सिन्हा और रागिनी सिन्हा भी लीड रोल में हैं।

    Keep Reading

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading