टेलीविजन अभिनेत्री दलजीत कौर को बाल कलाकार आदित्यि तिवारी के साथ इस शो में पार्वती और गणेश की लीड भूमिका के लिये लिया गया है्
मुंबई, 23 फरवरी 2019: जीईई एंटरटेनमेन्ट एंटरप्राइज लिमिटेड के नंबर वन भोजपुरी चैनल, बिग गंगा ने आखिरकार अपने आगामी भोजपुरी फिक्शन शो ‘दिव्य शक्ति’ के कलाकारों के नामों की घोषणा कर दी है। सामाजिक-पौराणिक फिक्शन शो में टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री दलजीत कौर को बाल कलाकार आदित्यर तिवारी के साथ लीड भूमिकाओं को निभाने के लिये चुना गया है।
सफल जीईसी शोज में लीड भूमिकाएं निभाने वाली और दर्शकों के लिये जाना-माना चेहरा दलजीत इस शो में देवी पार्वती की भूमिका निभायेंगे। आदित्यक तिवारी ना केवल टीवी शोज का चेहरा रहे है, बल्कि ‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों से भी पहचान हासिल की है। अब वह इस सीरीज में भगवान गणेश की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।
पार्वती की भूमिका निभा रहीं दिलजीत कौर ने कहा, ‘‘मैं ‘दिव्य शक्ति’ जैसे शो का हिस्सा बनकर वाकई बहुत उत्साहित हूं, जोकि सर्व शक्ति पर हमारे विश्वास को दोबारा स्थापित करता है और सच्ची भक्ति हमेशा ही जीतती है। यह कहानियां आम इंसान के भक्ति की शक्ति और भगवान के प्रति आस्था की है। जिसने मुझे भी प्रेरित और प्रोत्साहित किया मुझे इस बात की खुशी है कि मैं शक्ति का केंद्र, मां पार्वती की भूमिका निभाऊंगी जोकि विश्वास का स्रोत है। साथ ही भगवान गणेश के साथ मिलकर हम इंसानों की अविश्वसनीय आस्था की कहानी सुनायेंगे। यह बिग गंगा के साथ मेरा पहला शो है, जोकि बिहार और झारखंड में एक चर्चित चैनल है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे लिये यह एक रोचक सफर होने वाला है। मैं उम्मीद करती हूं कि हर किसी को यह पसंद आयेगा।’’







