22 जून जन्मदिन विशेष:
अभिनेता अमरीश पुरी की आज जयंती है। आज उनका 83 वां जन्मदिन है। अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग के दम पर खलनायकी की दुनिया के बादशाह हमेशा लोगों के दिलों में राज करते रहेंगे। वह फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता थे। अमरीश पुरी का जन्म पंजाब के नौशेरा गांव में 22 जून 1932 को हुआ था।
अमरीश पुरी के फिल्मी करियर की शुरूआत 1971 में फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से हुयी थी, हालाँकि इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था। इसके बाद उनकी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ आयी, इस में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। जिसे काफी सराहा गया। इसके बाद एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया. साल 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मोगेंबो के किरदार ने उन्हें सिनेमा के इतिहास का सबसे खूंखार विलेन बना दिया. फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी भी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने खलनायकी की दुनियां में तहलका मचा दिया।






