Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    मजेदार पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’, 19 जुलाई को होगी रिलीज

    By July 17, 2019Updated:July 17, 2019 मनोरंजन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579
    • टेलीवीजन ने फिल्‍मों में अभिनय करना कर दिया मेरे लिए आसान : नंदीश संधू
    • संसाधनों की कमी की वजह से बिहार में शूटिंग आसान नहीं : अजय कुमार सिंह

    पटना, 17 जुलाई 2019: जिमी शेरगिल, माही गिल, सौरभ शुक्‍ला, यशपाल शर्मा, नंदीश संधू, प्रणति राय प्रकाश जैसे सितारों से सजी बॉलीवुड फिल्‍म ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ 19 जुलाई से देश भर में रिलीज हो रही है। इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर मनोज के झा हैं। इसको लेकर आज पटना के होटल मौर्या में एक संवाददाता सम्‍मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्‍म के लगान व गंगाजल फेम अभिनेता यशपाल शर्मा, टीवी के चर्चित अभिनेता नंदीश संधू और पटना की बेटी प्रणति राय प्रकाश के साथ फिल्‍म के प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की।

    इस दौरान यशपाल शर्मा ने कहा कि जब किसी फिल्‍म की कहानी और कास्टिंग अच्‍छी हो, तो फिल्‍म का आधा काम हो जाता है। ऐसा ही कुछ ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ के साथ है। फिल्‍म मजेदार पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है और इसकी कास्‍ट शानदार है। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म में मेरा किरदार निगेटिव शेड वाला है, लेकिन बेहद अहम है। उन्‍होंने कहा कि मैं अच्‍छी स्क्रिप्‍ट वाली फिल्‍में ही करता हूं।  वहीं, हरियाणा से आने  यशपाल शर्मा ने ये भी कहा कि बिहार मुझे घर जैसा लगता है। बल्कि आधी दुनिया मुझे बिहारी ही मानती है। वैसे बता दूं कि गंगाजल की शूटिंग के दौरान मैंने बिहारी टोन में बोलना सीखा था।

    वहीं, पटना की बेटी प्रणति राय प्रकाश संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान अपनी फिल्‍म डेब्‍यू ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ को लेकर खुशी जाहिर की। प्रणति ने कहा कि ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ मेरे लिए बेहद स्‍पेशल है। मेरे आपोजिट फिल्‍म में नंदीश हैं, जिनके साथ मेरी केमेस्‍ट्री शानदार है। प्रणति ने आगे कहा कि बचपन से उनकी तमन्‍न सच्‍चे दिल से फिल्‍मों में काम करने की है और वे आगे भी बहुत सारी फिल्‍मों में काम करना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि माही गिल, जिमी शेरगिल, सौरभ शुक्‍ला, यशपाल शर्मा आदि कलाकारों के साथ मुझे पहली फिल्‍म में काम करने का मौका मिला, ये मेरे लिए किसी सपने का सच होने से कम नहीं है। इसलिए मैं बिहार के लोगों से कहना चाहती हूं कि वे ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ जरूर देखें और हमें भरपूर प्‍यार दें।

    कस्तूरी और उतरन जैसे टीवी सीरियल के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले नंदीश संधू ने ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ को लेकर कहा कि फिल्म पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है, जो उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में मैंने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया है, जो कानून और सिस्‍टम के हिसाब से चलना चाहता है। उन्‍होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका किरदार इस फिल्‍म में उनकी डेब्‍यू फिल्‍म सुपर 30 में निभाये किरदार से अलग है। उसमें उन्‍होंने आनंद के छोटे भाई का किरदार निभाया है।  उन्‍होंने टीवी से फिल्मों में आने के सवाल पर कहा कि टीवी और फिल्म में काम करना दोनो अलग चीज है। फिल्म के लिये आपको एक बार स्क्रिप्ट लिख कर दी जाती है हालांकि टीवी में ऐसा नही होता है। आपको समय-समय पर टीवी सीरियल के किरदार में चेंज होना होता है। टीवी पर काम कर काफी कुछ सीखने को मिला है। टीवी ने मेरे लिए फिल्‍म में अभिनय करना आसान कर दिया। आने वाले समय में वेबसीरीज में काम करना पसंद करूंगा।

    फिल्‍म के निर्माता अजय कुमार सिंह ने कहा,’ दबंग, घायल, दामिनी जैसे फिल्‍मों की पटकथा लिख चुके  दिलीप शुक्‍ला ने जब मुझे इस फिल्‍म की कहानी सुनाई तो मुझे लगा यह मेरी ही घर की कहानी है। हर दर्शक को लगेगा यह उसकी कहानी है।  फिल्‍म एक संदेश देती है। इस कहानी ने मुझे अंदर तक छुआ और मैंने फैसला किया कि मैं इसपर फिल्‍म बनाऊंगा। उन्‍होंने बताया कि फिल्म शूटिंग उत्तर प्रदेश ,दिल्ली और मुंबई में की गयी है। मैं इस फिल्म की शूटिंग बिहार में करना चाहता था, लेकिन यह नही हो सका। बिहार में संसाधानों की कमी की वजह से फिल्‍म करना आसान नहीं है। हम इस फिल्‍म को देशभर के 700 सिनेमाघरों में 19 जुलाई को रिलीज कर रहे हैं। इसलिए बिहारी होने के नाते बिहारवासियों से अपील है कि वे  ‘फैमली ऑफ ठाकुरगंज’ जरूर देखें।

    #फैमिली ऑफ ठाकुरगंज

    Keep Reading

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading