Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, January 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»Social media

    गुरमीत चौधरी ने भी किया अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च

    ShagunBy ShagunAugust 22, 2020 Social media No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 622

    छठे महीने में महामारी के साथ गतिविधियों और जीवन को आगे बढ़ाते हुए लोगों ने खुद को एंटरटेन करने के लिए नए-नए तरीकों की तलाश शुरू कर दी है और बॉलीवुड सितारे उनके लिए अवसर बना रहे हैं। सेलिब्रिटीज अपने फेन्स के साथ अपने घर पर रहकर ही फिटनेस रूटीन, शूट की थ्रो बेक इमेज से लेकर सबकुछ शेयर करते हुए उनके साथ इंगेज हैं। सोशल मिडिया सेलेब्रिटीज़ और उनके फेन्स को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है और इस बात को ध्यान में रखते हुए स्टार्स अपने पेज पर अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी यादे शेयर कर रहे है. आलिया भट्ट, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, डेज़ी शाह और अन्य कई बड़ी हस्तियों ने अपने YouTube चैनल लॉन्च किए हैं और इनके अतिरिक्त इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम अभिनेता गुरमीत चौधरी का हैं।
    बहुआयामी और सुपर टेलेंटेड गुरमीत चौधरी के पास काफी बड़ी संख्या में फेन्स फॉलोविंग है, और अभिनेता अपने प्रशंसकों के साथ अपने जीवन के सभी पहलुओं को शेयर करने के लिए अपने YouTube चैनल को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    गुरमीत चौधरी ने हिट टीवी सीरीज़ रामायण में श्री राम का किरदार निभाकर प्रसिद्धि हासिल की और एक लम्बा सफर तय किया है। उन्होंने कई फिल्मों, टीवी शो के साथ-साथ रियलिटी टीवी शो में भाग लेते हुए एक बड़ा फैन बेस तैयार किया है जो उन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा और टेलेंट के लिए प्यार करता है, और वे अभिनेता की दुनिया के बारे में जानने के लिए बेक़रार हैं।

    और अब, प्रशंसकों को अभिनेता के जीवन में और अधिक साथ ही क्लोज होने का मौका दिया जा रहा है। एक प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट और पूर्ण रूप से एक फिटनेस फ्रिक होने के नाते, उनके द्वारा शेयर किए जा रहे वीडियो में निश्चित रूप से स्वस्थ और फिट रहने की जानकारी शामिल होगी। वह अपने जीवन के अन्य पहलुओं को भी अपने चैनल पर शेयर करने जा रहे हैं, जिसमें खाना पकाने और व्यंजनों, फिल्म निर्माण, और उनके जीवन का हर दिन किस तरह से बीतता है आदि शामिल है, यह सभी आपको उनके ह्यूमर के साथ देखने को मिलेगा जिसके लिए वह जानें जाते है। इसके अलावा, वह प्रत्येक वीडियो के अंत में एक प्रो टिप भी शेयर करेंगे जिसे ‘गुरु ज्ञान’ कहा जाता है। फिटनेस के प्रति जागरूक होने के नाते, गुरमीत ने अपने चैनल के लिए पहली वीडियो किटो केक की रेसिपी को चुना, जहाँ उन्होंने पहली बार खाना बनाने में अपने हाथ आजमाए। वीडियो इनफार्मेशन और एंटरटेनमेंट का बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन है जिसमें कॉमेडी का तड़का भी है जो असली गुरमीत चौधरी को उनके सभी प्रशंसकों के सामने प्रस्तुत करता है।

    इसके बारे में बात करते हुए गुरमीत कहते हैं, “मैं वास्तव में अपना एक अलग पहलू सभी को दिखाने के लिए उत्साहित हूं जिसे मेरे प्रशंसकों को पहले देखने का मौका नहीं मिला। YouTube चैनल लॉन्च करने का मेरा अहम् मकसद मेरे प्रशंसकों तक मेरे लंबे वीडियो पहुँचाना है। जो अन्य प्लेटफार्मों पर उपलब्ध नहीं है। मैं वास्तव में अपने फेन्स के साथ जुड़ना चाहता हूं और उनको एंटरटेन करना चाहता हूं, इसके साथ ही उन्हें एक ही समय में इनफार्मेशन भी देना चाहता हूं। यह एक विचित्र बात है कि मैं अपने जीवन के सभी पहलुओं के साथ किस तरह से पेश आता हूं। चाहे वह खाना बनाना, फिटनेस, फिल्म बनाना, और बाकी सब अन्य काम हो। मैं चाहता हूं कि मेरे प्रशंसक मुझे बेहतर तरीके से जान पाए। “

    Shagun

    Keep Reading

    Netaji's passion in Kishore Kumar's voice!

    किशोर कुमार की आवाज़ में नेताजी का जोश!

    A game of death, not love, on Valentine's Day: The 'You or Me' trailer has created a sensation!

    वेलेंटाइन डे पर प्यार नहीं, मौत का खेल: ‘तू या मैं’ ट्रेलर ने मचा दिया तहलका!

    Neelam Narayan won the 'Miss Global India Divine' gold title at the Mumbai Global Awards Night.

    नीलम नारायण ने मुंबई ग्लोबल अवार्ड नाइट में जीता ‘मिस ग्लोबल इंडिया डिवाइन’ गोल्ड टाइटल

    Famous storyteller Aniruddhacharya ji openly supported Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda

    प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का खुलकर समर्थन किया

    Village's 'stone halwa' becomes a social media sensation: the sweet maker is on the run, and villagers are experiencing a cocktail of anger and laughter!

    गाँव का ‘पत्थर हलवा’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन: हलवाई फरार, ग्रामीणों में गुस्सा और हँसी का कॉकटेल!

    Urvashi Rautela’s Super-Luxury Cars Take the Internet by Storm

    उर्वशी रौतेला की ₹16 करोड़ की लग्ज़री कारें ट्रेंडिंग, वहीं फूजीफिल्म का इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा लॉन्च कर रहा है क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग में क्रांति

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    On Basant Panchami, millions of devotees took a dip in the ghats of the Ganges and Yamuna rivers.

    बसंत पंचमी पर गंगा यमुना नदी के घाटों में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    January 24, 2026
    Netaji's passion in Kishore Kumar's voice!

    किशोर कुमार की आवाज़ में नेताजी का जोश!

    January 24, 2026
    The biggest AI storm ever in the coaching industry!

    कोचिंग इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा AI तूफान!

    January 23, 2026
    A game of death, not love, on Valentine's Day: The 'You or Me' trailer has created a sensation!

    वेलेंटाइन डे पर प्यार नहीं, मौत का खेल: ‘तू या मैं’ ट्रेलर ने मचा दिया तहलका!

    January 23, 2026
    From London to the US ASU's new global degree pathway is open to Indian students.

    लंदन से अमेरिका तक: ASU का नया ग्लोबल डिग्री रास्ता भारतीय छात्रों के लिए खुला

    January 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading