बॉलीवुड की सफलतम जोडियों में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 12 साल पूरे हो गये हैं. दोनों की एक प्यारी सी बेटी अराध्या भी है. अभिषेक और ऐश्वर्या ने हर मोड़ पर एक दूसरे का साथ दिया है. ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी. फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में ऐश्वर्या और अभिषेक ने पहली बार साथ काम किया था. इसके बाद दोनों ने ‘उमराव जान’ में काम किया था. इस फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी. और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कहा जाता है कि अभिषेक ने फिल्म ‘गुरू’ के सेट पर ऐश्वर्या को प्रपोज किया था. अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में बॉलीवुड सेलीब्रिटीज, राजनेता, क्रिकेटर्स और कई जानेमाने बिजनेसमैन शामिल हुए थे.
अभिषेक ने वर्ष 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. वहीं ऐश्वर्या ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें सफलता मिला फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
पिछले दिनों 18 मार्च को ऐश्वर्या के पिता कृष्णाराज राय का निधन हो गया था. इस भावुक पल में ऐश्वर्या राय के ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन हर पल उनके साथ थे. बच्चन ने ट्वीट कर शोक जाहिर किया. उन्होंने अपने इस पोस्ट में राय के नाम का जिक्र नहीं किया लेकिन ऐसा प्रतीत होता था कि जैसे उनके हरेक शब्द उनकी बहू के पिता को समर्पित थे.
वर्ष 1994 में ऐश्वर्या ने ‘मिस वर्ल्ड’ के खिताब जीता था. कहा जाता है कि इस इवेंट के होस्ट ने ऐश्वर्या से डेट के लिए पूछा था, लेकिन ऐश्वर्या ने उन्हें मना कर दिया था. ऐश्वर्या को हमेशा पति अभिषेक का साथ मिला है. दोनों कई इवेंट्स में एकसाथ नजर आये है. दोनों को लेकर कई बार ऐसी खबरें आई कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है लेकिन अभिषेक-ऐश्वर्या के सच्चे प्यार ने हमेशा ही ऐसी अफवाहों को झुठलाया.
आज दोनों के शादी के 12 साल बाद भी हर कोई जानना चाहता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक पहली बार कब मिले, किसने किसे प्रपोज किया और कैसे दोनों शादी के दसवां पड़ाव पार करने के बाद भी इतना प्यार करते हैं. ऐश और अभिषेक की पहली मुलाकात स्विटजरलैंड में हुई थी.
स्विटजरलैंड में अभिषेक अपने पिता अमिताभ की फिल्म ‘मृत्युदाता’ की शूटिंग देखने पहुंचे थे, ऐश्वर्या उस दौरान अपनी पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया’ की शूटिंग कर रही थी.
इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट बॉबी देओल थे. बॉबी और अभिषेक बच्चन अच्छे दोस्त थे. बॉबी ने अभिषेक को मिलने के लिए होटल बुलाया था वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात हुई थी.
ओपरा विनफ्रे को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग के दौरान वो और ऐश न्यूयॉर्क में थे. ऐश्वर्या को लेकर वे शादी के सपने देखने लगे थे और मन ही मन उन्हें अपना जीवनसाथी बनाने के बारे में सोच रहे थे.
इसके बाद वे खुद को रोक नहीं पाये और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में ‘गुरू’ के प्रीमियर के दौरान वे ऐश्वर्या को बालकनी में लेकर गए और शादी के लिए प्रपोज कर दिया.ऐश्वर्या ने भी हां कर दी. ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लिए अभिषेक जो रिंग साथ लेकर गए थे वह फिल्म ‘गुरू’ की एक प्रॉप थी.
अमिताभ बच्चन भी बहु ऐश्वर्या राय और आराध्या को बेहद प्यार करते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है. कई बार दोनों एकसाथ कई मौकों पर एकसाथ नजर आ चुके हैं. हाल ही में बिग बी के पैर छूते हुए ऐश्वर्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. आराध्या के बारे में तो बिग बी लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहते हैं.
साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी कर ली, शादी के 2 साल बाद दोनों की जिंदगी में एक प्यारी से बेटी आराध्या आ गई. ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी आदर्श जोड़ियों में गिनी जाती है. हर कोई ऐसी ही जोड़ी की कामना करता है. आज शादी की 12वीं सालगिरह पर हम ऐश्वर्या और अभिषेक को हमारी ओर से भी ढेर सारी शुभकामनाएं.






