कैटरीना बोलीं मैं करीना के साथ काम करना चाहती हूं
मुंबई, 02 मई 2019: कैटरीना कैफ ने एक पॉपुलर टॉक शो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने इस शो में अनीता श्रॉफ अदजानिया के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। अनीता ने कैटरीना कैफ से पूछा कि वह कौन सी कपूर हैं जिनके साथ वह फिल्म में काम करना चाहेंगी।
इस पर कैटरीना ने करीना का नाम लिया। कैटरीना ने कहा, मैं करीना कपूर के साथ काम करना चाहती हूं। मुझे लगता है वह कमाल की हैं, बहुत प्यारी और बहुत सुंदर। कैटरीना ने आइटम नंबर के सवाल पर कहा कि मैं ये दीपिका पादुकोण के साथ करना चाहूंगी।
मुझे लगता है यह शानदार अनुभव होगा। वह बहुत अच्छी डांसर हैं। जब वह नाचती हैं तो उनका एक बहुत ही दिलचस्प स्टाइल होता है। बहुत सुंदर दिखती हैं। अनीता ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों को साथ में कास्ट करने के लिए बहुत से फिल्ममेकर्स इच्छुक होंगे।






