मुंबई, 07 फरवरी 2019: बॉलीवुड किंग खान सिल्वर स्क्रीन पर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार मधुर भंडारकर फिल्म ‘‘इंस्पेक्टर गालिब’ बनाने जा रहे हैं। शाहरुख को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। उन्होंने इसकी कहानी सुनी और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई है।
हालांकि शाहरुख ने अभी तक फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है। यदि शाहरुख फिल्म के लिए हामी भरते हैं तो फैन्स उन्हें पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में देख पाएंगे। शाहरुख की फ्लॉप फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो उनमें से ज्यादातर कच्चे और कमजोर कंटेंट के चलते पिटीं।
शाहरुख फिल्मों के चुनाव के मामले में इस वक्त फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। ‘‘इंस्पेक्टर गालिब’ यूपी बेस्ड फिल्म है जिसकी कहानी रेत खनन माफिया के खिलाफ भिड़ने वाले एक पुलिस ऑफिसर पर है। फिल्म के लिए मधुर पिछले 6-7 महीने से रिसर्च में जुटे हुए थे।







