मुंबई, 15 फरवरी 2019: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बायोपिक बना सकती हैं। चर्चा है कि वह अपनी बायॉपिक खुद ही निर्देशित करेंगी। बाहुबली के स्क्रिप्ट राइटर केवी विजेन्द्र प्रसाद इस फिल्म को लिखेंगे और कंगना निर्देशित करेंगी। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कंगना की आने वाली फिल्म ‘‘पंगा’ और ‘‘मेंटल है क्या’ के बाद शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि हां यह सच है कि मेरा अगला डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट मेरी जिंदगी पर ही आधारित है लेकिन यह किसी भी किरदार को ब्लैक या वाइट शेड में दिखाने का प्रोपगेंडा नहीं है बल्कि यह मेरे उस सफर को दिखाएगा जो मेरे दिल के करीब है। मेरे आसपास कई लोग ऐसे हैं जो मुझसे प्यार करते हैं और मुझे जज नहीं करते हैं। यह फिल्म मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाएगी।







