मुंबई, 30 अगस्त 2019: अपनी हॉटनेस अदा से यूँ तो भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई चेहरे हैं जो एक नजर में दिल को भा जाते हैं लेकिन कुछ ही चेहरे ऐसे है जिनकी तस्वीर आँखों में समा जाती है और लाख मुद्दतों बाद में उसकी रौनक धूमिल नहीं पड़ती। कौशिकी राठौर एक ऐसा ही चमकता दमकता सितारा है जिसने अपनी अदायिकी से तो सबको दिवाना बनाया ही है साथ ही ट्रेडिशनल और मॉडर्न युग की सुंदरता का बेमिसाल उदाहरण पेश किया है।

कौशिकी स्टार प्लस के मशहूर शो, कृष्ण चली लन्दन, तक का एक बेहतरीन सफर पूरा करने के साथ अपनी अदायिकी और हॉटनेस से तमाम युवा दिलों पर राज करने का का हुनर कमाया है।

प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो कौशिकी को जल्द ही एक वेब सीरीज में देखा जायेगा। एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग और फोटोग्राफी का शौक रखने वाली कौशिकी, हाल में हुए एक फोटोशूट में अपने तड़कते भटकते बोल्ड अंदाज में भी दिखी थी। गुस्से से दूर खुशमिजाजी को अपने पास रखने में यकीन करने वाली कौशिकी को एक्टिंग के लिए दर्शकों से काफी सराहना मिली थी।
“मिलावट है तेरे हुस्न में “इत्र” और “शराब” की, तभी मैं थोड़ा महका हूं, थोड़ा सा बहका हूं…”
हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें गुस्सा बहुत कम आता है और बचपन से ही सिगिंग और डांसिंग का शौक रखती है।






