मुंबई, 04 जुलाई 2019: स्टार प्लस के मशहूर शो कृष्णा चली लन्दन में गुड्डन का किरदार निभाने वाली कौशिकी राठौर अपने जलवे और ग्लैमर से जल्द ही मुम्बई की बारिश में आग लगाती नजर आएंगी। बता दें कि एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग और फोटोग्राफी का शौक रखने वाली कौशिकी, हाल में हुए एक फोटोशूट में अपने तड़कते भड़कते बोल्ड अंदाज में सीरियल में भी दिखी थी। अब उनके बारे में खबर है कि वह जल्द ही मुंबई की बारिश पर आधारित एक म्यूजिक एल्बम के साथ मानसून में आग लगाते नजर आएंगी, हालांकि यह ऐल्बम दर्शकों के सामने कब आएगा ये अभी साफ़ नहीं है।
कौशिकी अपनी बेमिसाल एक्टिंग के लिए भी काफी मशहूर है। उन्हें स्टार प्लस के मशहूर शो कृष्णा चली लन्दन में गुड्डन के किरदार में देखा गया था, जहां उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए दर्शकों का काफी प्यार भी मिला था. गुड्डन ने भाभी के किरदार में थोड़ी पागल और चुलबुल भाभी की भूमिका निभाते हुए सबका दिलजीत लिया था।
कौशिकी हाल ही में ठुकरा के मेरा प्यार गाने के कवर रिकॉर्ड में अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार में नजर आई थी। कृष्णा बेउरा के साथ फिल्माए गए इस वीडियो में उन्होंने अपनी सीरियस एक्टिंग की बेमिसाल कला पेश की थी. कौशिकी असल में भी काफी चुलबुली स्वभाव की है।
दूरदर्शन के लिए काम कर चुकी कौशिकी जल्द ही एक वेब सीरीज में भी दिखने वाली है. हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें गुस्सा बहुत काम आता है और बचपन से ही सिगिंग और डांसिंग का शौक रखती है. पिछेल दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कौशिकी ने मेरा इंतकाम गाने से पहले एक बोल्ड फोटो शूट भी कराया था जिसकी सोशल मीडिया पर लम्बे समय तक चर्चा रही थी।






