Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    खूबसूरत मधुबाला तो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

    By February 23, 2019Updated:February 23, 2019 बॉलीवुड No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630

    23 फरवरी: मधुबाला की पुण्य तिथि पर विशेष

    नई दिल्ली, 23 फरवरी 2019: मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था खूबसूरती की मल्लिका कही जाने वाली मधुबाला आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ग्यारह भाई बहनों में वह पांचवी संतान थीं। मधुबाला अपने काम के प्रति काफी समर्पित थीं. वह कई बार भोजन त्याग कर एक मशीन की तरह काम करती थीं।

    अब सही कहा जाये तो कोई उम्र होती है 36 साल दुनिया को अलविदा कहने की, लेकिन अगर तकदीर में यही हो तो कोई कर भी क्या सकता है। पता नहीं किस नामुराद घड़ी में मधुबाला के दिल मे एक सूराख हो गया था जो आखिरकार जान लेवा साबित हुआ और 23 फरवरी 1969 वह मनहूस तारीख थी जब बेशुमार चाहने वालों के दिलों को गोया चीरती हुई मधुबाला किसी नामालूम दुनिया में चली गईं।

    उनमें बचपन से ही सिनेमा में काम करने की तमन्ना थी, जो आखिरकार पूरी हो गई। मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1942 की फिल्म ‘बसंत’ से की थी। यह काफी सफल फिल्म रही और इसके बाद इस खूबसूरत अदाकारा की लोगों के बीच पहचान बनने लगी।

    मधुबाला के अभिनय को देखकर उस समय की जानी-मानी अभिनेत्री देविका रानी बहुत प्रभावित हुयी और उन्होंने मुमताज जेहान देहलवी को अपना नाम बदलकर ‘मधुबाला’ के नाम रखने की सलाह दी।

    महज़ 14 साल की उम्र में उन्होंने राज कपूर के साथ फिल्म नील कमल में काम किया। इसके दो साल बाद मधुबाला ने बॉम्बे टॉकिज की फिल्म ‘महल’ में अभिनय किया और फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    मधुबाला ने उस समय के सफल अभिनेता अशोक कुमार, रहमान, दिलीप कुमार और देवानंद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया । उन्होंने भारतीय सिनेमा को ‘फागुन’, ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘काला पानी’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। मधुबाला को यूं तो लाखों चाहने वाले थे मगर उन्होंने अपना दिल दिलीप कुमार को दिया। उस समय दिलीप कुमार के चाहने वालों की कमी नहीं थी।

    एक बार की बात है मुगले आजम की शूटिंग के दौरान बहुत ज्यादा तबियत खराब होने पर मधुबाला को पता चला कि उनके दिल में छेद है और वह ज्यादा दिनों तक जी नहीं पाएंगी। मधुबाला को पता था कि उनके साथ कई फिल्में कर चुके किशोर कुमार उनसे बहुत प्यार करते है, लेकिन दिलीप कुमार के प्यार में उन्होंने कभी इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। लेकिन अब उन्हें किशोर कुमार के रूप में एक ऐसा आशिक दिखायी देने लगा जिसके सहारे वह और जी सकती थीं।

    अदा पे नाज तो होता है सब हसीनों को
    फ़जा को नाज है जिस पर वो है अदा तेरी

    मधुबाला के लिए वक्त किसी सुपर सोनिक जेट की रफ्तार से बीता। फिल्मी सफर कब शुरू हुआ। कब उन्होंने कामयाबी और मकबूलियत की नई ऊंचाइयों को छुआ और फिर कब वक्त कई तरह के आजार के साथ उस मुकाम पर पहुंचा जहां उसे सालों साल बाद पहुंचना चाहिए था।

    बतौर अदाकारा मधुबाला के बारे में कुछ कहने सुनने की जरूरत इसलिए नहीं है क्योंकि लोग सब कुछ जानते हैं। उन एक्ट्रेसेस की कमी नहीं है जिनमें खूबसूरती के साथ साथ अदाएं भी भरपूर हों लेकिन इस मामले में गालिबन मधुबाला को हर किसी पर शफकत हासिल थीं। कोई भूलने की बात है फ़िल्म हावड़ा ब्रिज में अशोक कुमार के साथ फिल्माया गीत-ये क्या कर डाला तूने ….

    साल 1969 में मधुबाला ने फिल्म ‘फर्ज’ और ‘इश्क’ का निर्देशन करना चाहा, लेकिन यह फिल्म नहीं बन पाई. उन्होंने साल 1947 से 1964 तक लगभग 70 से अधिक फिल्मों में काम किया।. जिसमें ‘बसंत’, ‘फुलवारी’, ‘नील कमल’, ‘पराई आग’, ‘अमर प्रेम’, ‘महल’, ‘इम्तिहान’, ‘अपराधी’ आदि शामिल हैं।

    फ़िल्म फागुन, महल, शीरीं फरहाद, चलती का नाम गाड़ी , काला पानी, मिस्टर एंड मिसेज 55 और भी कई फिल्में। बहरहाल सूची तब तक अधूरी है जब तक मुगल-ए-आजम को न शामिल किया जाए। और फिर क्या कहें। मधुबाला की तो दास्तां ही अधूरी रह गयी। मधुबाला 23 फरवरी 1969 को हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गयी।

    Keep Reading

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading