नई दिल्ली, 17 मार्च 2019: कम समय में सबसे ज्यादा प्रसिद्धि पाने वाली फिल्म अभिनेत्री चोपड़ा परिणीति चोपड़ा अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का रोल करते हुए नज़र आएँगी। मीडिया ख़बरों के अनुसार बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का चलन जोरों पर है। इसी लिस्ट में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का नाम भी शामिल है। फिल्म की कास्ट पर विचार विमर्श काफी समय से चल रहा है। पहले र्चचा थी कि श्रद्धा कपूर फिल्म में साइना का रोल प्ले करती नजर आएंगी लेकिन अब कहा जा रहा है कि उनकी जगह परिणीति चोपड़ा ये रोल निभाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रद्धा ने बाकी फिल्मों में व्यस्तता के कारण इस फिल्म में काम ना करने का निर्णय लिया है। उनके पास पहले से ही काफी फिल्में हो गई हैं। ऐसे में साइना की बायोपिक के लिए श्रद्धा समय नहीं निकाल पा रही हैं। फिल्म में साइना का रोल प्ले करने के लिए परिणीति चोपड़ा ने रुचि दिखाई है। उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। फिलहाल उन्होंने रोल में ढलने के लिए ट्रे¨नग शुरू कर दी है। ट्रे¨नग खत्म होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने बताया, हम साइना की शूटिंग को साल 2019 के अंत तक खत्म करना चाहते हैं ताकि फिल्म को 2020 की शुरुआत में ही रिलीज किया जा सके। हमें खुशी है कि परिणीति इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार हुई। साइना ने देश का मान बढ़ाया है। उनकी लाइफ को दुनिया के सामने लाने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।







