Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    ‘राधाकृष्ण’ शो में इस बार दिखेगा भगवान विष्णु के वामन अवतार की मनमोहक लीला

    By September 25, 2019 TV / Smart Phone No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,215

    स्टार भारत का लोकप्रिय शो ‘राधाकृष्ण’, राधा और कृष्ण के जीवन का महाकाव्य, उनकी प्रेम कहानी पर आधारित है। इस कहानी में दोनों के प्रेम की गहराई को समझाया गया है, जिस कारण आज भी दोनों एक हैं। इसी कड़ी में अब शो के करेंट ट्रैक में दर्शकों को विष्णु के सात अवतार देखने को मिल रहे हैं, जिसमें से वामन अवतार में सुमेध मुदगलकर जल्द ही दर्शकों को नज़र आएँगे।

    बता दें कि इस बार इस ट्रैक में दर्शकों बहुत कुछ इंट्रेस्टिंग देखने को मिलने वाला है, जिसपर दर्शकों की आँखें थम जाएँगी। दर्शकों को विष्णु के सात अवतारों का दर्शन मिलने वाला है, जिसमें पुराणों के अनुसार पहला नाम है मत्स्यावतार जो भगवान विष्णु ने सृष्टि को प्रलय से बचाने के लिए लिया था। फिर है कूर्म अवतार, जिसमें भगवान विष्णु ने कूर्म (कछुए) का अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। तीसरा है वराह अवतार, भगवान नरसिंह, वामन अवतार, श्रीराम अवतार और फिर श्रीकृष्ण का अवतार, जिसपर दर्शक पहले से ही मोहित हैं।

    शो में कृष्ण का किरदार निभा रहे सुमेध मुदगलकर ने बताया कि दर्शकों को इस सात अवतार वाले ट्रैक में बहुत कुछ नया सीखने और देखने को मिलेगा।  इस बार भगवान विष्णु का वामन अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा और उनके अवतार का जन्म किस प्रकार हुआ इसकी जानकारी दर्शकों को मिलेगी।

    जब लोग कृष्ण से इतना प्यार करते हैं तो मुझे यह पूरी उम्मीद है कि उनके हर अवतार को देखकर दर्शकों का मन खुश हो जाएगा। इस अवतार में भगवान विष्णु राजा बाली के घमंड को किस प्रकार चूर करेंगे इसकी सीख दर्शकों को मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि शो के इस ट्रैक के लिए हमने बहुत मेहनत की है। इसमें मैंने अपने घने बालों को छुपाया है। मुझे उम्मीद है मेरे फैन्स को मेरा हर नया अवतार पसंद आएगा। वहीं वामन अवतार में आने के लिए धोती पहनना खुद सीखा और अपने डायलॉग्स को लेकर काफी मेहनत की है।

    बता दें कि ‘राधाकृष्ण’ शो हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे ‘स्टार भारत’ पर प्रसारित होता है।  

    Keep Reading

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading