पटना, 14 फरवरी 2019: रेट्रो गानों को रीमिक्स के चलन पर टोटल धमाल के निर्माता बॉलीवुड फिलमें लगातार क्लासिक्स और हिट चार्टबस्टर्स से गुलजार रही है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए निर्माताओं ने कल्ट बॉलीवुड नंबर मुंगडा के नए संस्करण को आगामी कॉमेडी टोटल धमाल में रिलीज किया है। आनंद पंडित, टोटल धमाल के निर्माताओं में से एक हैं और सिनेमा के व्यवसाय की सूक्ष्म समक्ष के साथ बॉलीवुड के दिग्गज भी हैं। वे कहते हैं कि रीमिक्स नंबर का इन दिनों लोगों पर जबरदस्त असर होता है।

आनंद पंडित कहते हैं कि रेट्रो गीत हमेशा श्रोताओं के बीच याद रखे जाते हैं। एक रीमिक्स नंबर के पीछे का विचार पहले के लोकप्रिय गीत को याद करना और उसमें एक नया एलीमेंट जोड़ना है ताकि यह नए जमाने के लोगों को भी अपील करे। मुझे लगता है कि ‘मुंगडा’ पूरी तरह से इसी विचार को सार्थक करता है।
उन्होंने कहा कि मुंगडा गीत में सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन पर फिल्माया गया है। यह एक शानदार डांस नंबर है, जिसे ज्योतिका तांगरी, शान और सुभ्रो गांगुली ने गाया है और कुंवर जुनैजा के अतिरिक्त गीत के साथ गौरव – रोशिन के द्वारा री – अरेंज किया गया है। टोटल धमाल में अजय देवगन,अनिल कपूर, मधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा हैं।







