मुंबई, 17 मई 2019: भूल भुलैया के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है यह फिल्म गोल्डन रेशियो फिल्म्स की तरफ से रिलीज की जा रही है और मेट्स एंटरटेनमेंट द्वारा इसका वितरण किया जाएगा।
अक्षय कुमार, विद्या बालन अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल पर काम शुरुआती चरण में है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 2007 की इस हिट फिल्म के सीक्वल में नए चेहरे होंगे।
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया, यह सच है कि हम लोग फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं। फिलहाल पटकथा पर काम चल रहा है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी सीरीज कर रही है।
प्राप्त सूचना के अनुसार इस सीक्वल का निर्देशन हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद सामजी करने वाले हैं। सामजी ने सिंबा, गोलमाल और सिंघम श्रृंखला की फिल्मों के अलावा जुड़वां 2 की पटकथा लिखी है। भूल भुलैया में अक्षय ने एक मनोचिकित्सक की भूमिका निभाई थी।






