मुंबई, 06 फरवरी 2019: अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म का नाम ‘स्ट्रीट डांसर’ रखा गया है और बॉलीवुड निर्देशक रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म का लोगो और फस्र्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इसे खुद वरुण ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया है। फिल्म का नाम ‘‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ होगा।
बता दें कि काफी लंबे समय से भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनने जा रही इस फिल्म के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा था कि इस फिल्म का नाम ‘‘एबीसीडी-3’ होगा लेकिन वरुण ने ट्वीट करके इन कयासों को विराम दे दिया है। इस फिल्म में पहले वरुण धवन के साथ कैटरीना कैफ थी लेकिन बाद ने उन्होंने डेट कमिटमेंट के कारण फिल्म छोड़ दी। इसके बाद फिल्म में श्रद्धा कपूर शामिल को शामिल किया गया। श्रद्धा इस फिल्म में प्रोफेशनल डांसर के किरदार में नजर आने वाली हैं।






