Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली फिल्‍म ‘पुर्नजन्म’ एथेंस इंटरनेशनल फिल्म एंड वीडियो फेस्टिवल के लिये हुयी चयनित

    By March 10, 2019 ताजा खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 721

    पटना, 10 मार्च 2019: लेखक- निर्देशक अमर ज्‍योति झा की शॉर्ट फिल्‍म ‘पुनर्जन्‍म’ (रिबर्थ) एथेंस इंटरनेशनल फिल्म एंड वीडियो फेस्टिवल के लिये चयनित की गयी है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में 2,200 फिल्मों में से 41 देशों की 235 फिल्मों को ही विभिन्न कैटोगरी में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। एथेंस इंटरनेशनल फिल्म एंड वीडियो फेस्टिवल का आयोजन  सिनेमाजगत के सबसे बडे़  पुरस्कार, ‘अकादमी  अवार्ड’ के चयन के लिये किया जाता है।

    फिल्म ‘पुनर्जन्‍म(रिबर्थ) की स्क्रीनिंग 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2019 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के एथेंस, ओहियो में होगी। लीला फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक और निर्देशक अमर ज्योति झा है। सिनेमैटोग्राफर-रंजीत सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर- संजय शाह, एडिटर –मनोज राउत, असिस्टेंट डायरेक्टर – विकास बच्चन है।

    बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले निर्देशक अमर ज्योति झा की शॉर्ट फिल्म ‘पुनर्जन्‍म(रिबर्थ) मानव असंवेदनशीलता,  झूठे आदर्शों और पाखंड को दर्शाती है। फिल्म में अमर ज्योति झा ने लेखन -निर्देशन के साथ ही अभिनय भी किया है। यह फिल्म इससे पूर्व जापान, कनाडा, चिली, लॉस एंजेलिस, पुणे, कोलकाता, इंग्लैंड, इटली, मुम्बई, स्पेन, बेंगलुरु, दिल्ली, तुर्की, मध्य प्रदेश, स्विट्जरलैंड एवं झारखंड के साथ देश और विदेश के विभिन्न इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल समेत कई फिल्म समारोह में दिखायी जा चुकी है। अब तक इस फिल्म को देश और विदेश में सिनेमैटोग्राफी, अभिनय ,निर्देशन, एडिटिंग, प्रोडक्शन में 50 अवार्ड मिल चुके हैं।

    अमर ज्योति झा स्टार प्लस, ज़ी टीवी, सावधान इंडिया,  सहारा वन, लाइफ ओके के सीरियल्स के साथ -साथ कई  विज्ञापन फिल्म, सामाजिक विषय पर शॉर्ट फिल्म्स,  डॉक्यूमेंट्री और फिल्म्स में भी लेखन- निर्देशन और अभिनय कर चुके हैं और अवार्ड भी ले चुके हैं। उन्होंने मुंबई में काम करते हुए भी पटना ,बिहार में इस फिल्म का संपूर्ण निर्माण किया और अब इस फिल्म की अकैडमी अवॉर्ड फेस्टिवल में स्क्रीनिंग भी होने जा रही है। इससे सभी कला एवं सिनेमा प्रेमियों में उत्साह है और सब गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पटना के अलावा बनारस में भी की गयी है।

    खुशी का पल: अमर ज्योति झा

    अमर ज्योति झा अपनी फिल्म ‘पुनर्जन्‍म’ के फेस्टिवल में चयन किये जाने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के लिये यह बेहद खुशी का पल होगा जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘पुनर्जन्‍म(रिबर्थ) दिखायी जायेगी। बिहार में प्रतिभाओं की कमी नही। उन्हें बड़े मंच देने की  जरूरत है। मेरा मानना है कि फिल्म का निर्माण केवल मुंबई में ही नही किया  जा सकता है। यदि अच्छी टीम हो और बेहतर संसाधन मुहैय्या कराया जाये तो  बिहार में भी गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण किया जा सकता है।

    अमर  ज्योति झा ने फिल्‍म ‘पुनर्जन्‍म’ की चर्चा करते हुये बताया कि यह फिल्‍म  मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली फिल्‍म है। फिल्म की कहानी का पात्र  एक भूखा व्यक्ति है, जिसे अपने भोजन के लिए कई संघर्षो और पीड़ाओं से  गुजरना पड़ता है। बूढ़े आदमी के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों द्वारा  फेंके जा रहे पैसौं को चुन कर, वह श्मशान तक पहुंच जाता है और वहां अपने  भोजन की खोज में व्यस्त हो जाता है। अतिंम सस्‍ंकार के बाद गंगा नदी में  फेंके जाने वाली बेकार चीजों को भी उसे खाने नहीं दिया जाता है। वहां से भी  उसे कर भगा दिया जाता है। कठिन संघर्षों के बाद भोजन तो उसे मिलती है,  लेकिन वह खाना इंसान के लिए नहीं होता है।

    उन्‍होंने बताया कि गाय के मूत्र के साथ अपनी प्यास को खत्म करने और गाय के भूसे से भूख को  खत्म करने की प्रक्रिया में लोग उसे एक महान संत, महात्मा या दिव्य व्यक्ति  के रूप में समझने लगते हैं और भगवान की तरह उसकी पूजा करना शुरू कर देते  हैं। लेकिन, भूखा व्यक्ति इन सभी चीजों से अवगत नहीं है। अभी भी वह अपने आप  को असहाय और अकेला ही समझता है। लेकिन समाज के लोगों द्वारा उस भूखे  व्यक्ति का पुनर्जन्म हो चुका है और उसे, अब भोजन, उसकी मृत्यु से पहले तक मिलता ही रहेगा।

    Keep Reading

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading