मुंबई, 10 फरवरी 2019: बॉलीवुड स्टार बिग बी ने कहा है कि उन्हें उस वक्त थोड़ी शर्म सी आई थी जब उन्हें स्टार ऑफ द मिलेनियम बताया गया था। उन्हें लगा था कि शायद ऐसा कंप्यूटर की खामी की वजह से हुआ है।
मीडिया ख़बरों के अनुसार उन्होंने जोर देकर कहा कि वह महज एक साधारण कलाकार हैं। वर्ष 1999 में बीबीसी ने एक ऑनलाइन सव्रेक्षण के बाद अमिताभ को इस उपाधि से सम्मानित किया था। इसे याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सह कलाकार गोविंद नामदेव ने उन्हें बताया था कि उन्हें स्टार ऑफ द मिलेनियम खिताब से नवाजा गया है।
अमिताभ ने कहा, लेकिन मुझे कभी इस पर विास नहीं हुआ। उन्होंने कहा, मैं शरमा सा जाता हूं जब लोग मुझसे इस तरह के लेबल लगाते हैं। मैं एक साधारण कलाकार हूं और जो लोग मेरे साथ इस मंच को साझा कर रहे हैं वे महान हैं क्योंकि मैं उनके विचारों से बहुत प्रेरित हूं। 76 वर्षीय अभिताभ ने अभिनेता से लेखक बने गोविंद नामदेव की किताब मधुरकर शाह बुंदेला के विमोचन पर गुरुवार को संवाददाताओं से यह बात कही।






