Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    दूरबीन बॉयज़ का नया गाना ‘बाहों में’ बनेगा पार्टी सांग ऑफ 2020

    By December 5, 2019 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    साल का आखिरी माह दिसंबर पार्टियों का महीना है और द दूरबीन बॉयज़ अपनी नई धुन के साथ आपको झूमाने के लिए तैयार हैं। अपने नए गाने ‘बाहों में’ को अनाउंस करते हुए वे इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आने वाले दिनों में यह गाना पार्टियों की जान बन जाएगा। इस गाने के लिए उन्होंने जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल जजस्ट म्यूजिक के साथ हाथ मिलाया है। म्यूजिक लेबल के पिछले गाने प्राडा, जिसमें खूबसूरत आलिया भट्ट नजर आईं , ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया था और नया गाना बाहों में उससे भी एक कदम आगे है! इस गाने को पार्टी साँग ऑफ 2020 कहा जा रहा है और इसने पहले ही हर प्लेलिस्ट के टॉप में अपनी जगह बना ली है।

    इस बारे में बताते हुए द दूरबीन बॉयज़ कहते हैं, “दिसंबर की शुरूआत के साथ ही पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है और हम धमाके साथ अगले साल का स्वागत करने और इस साल को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं। ‘बाहों में’ गाना सभी के लिए है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा और आपको दूसरी दुनिया में ले जाएगा। हमें पहले दिन से ही पता था कि हमें इस गाने को जैकी सर के साथ तैयार करना है क्योंकि वह साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हैं।”

    ‘बाहों में’ गाने को द दूरबीन बॉयज़ ने लिखा और अपनी आवाज दी है जबकि जजस्ट म्यूजिक इसके निर्माता हैं। इस म्यूजिक वीडियो के अधिकांश भाग में दोनों अर्मेनिया में सैक्सोफोन की धुनों पर थिरकते हुए दिखेंगे। वीडियो को अर्मेनिया के खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होगा आप अपने पैरों को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।

    लेबल की पिछली चर्चित रिलीज़ डिम डिम लाइट, चूड़ियाँ, तकदा रवा और प्रादा के साथ जजस्ट म्यूजिक ने खुद को सबसे कामयाब म्यूजिक लेबल रूप में स्थापित किया है। तकदा रवा में विशाल मिश्रा, प्रादा में आलिया भट्ट और चूड़ियाँ  में जैकी भगनानी के साथ इंटरनेशनल डांसिंग सेंसेशन डिट्टो नजर आ चुके हैं। इन म्यूजिक वीडियोज को खूब पसंद किया गया है। उनकी सबसे हालिया रिलीज़ रोमांटिक धुन डिम डिम लाइट श्रोताओं को प्यार के रंग में सराबोर कर देती है। इस रोमांटिक सिंगल में एक्टर सूरज पंचोली और ब्राज़ीलियाई एक्टर-मॉडल लारिसा बोन्सी दिखे थे।

    #बाहों में

    Keep Reading

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026
    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading