मुंबई, 23 जून 2019: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के साथ सुपरहिट गाना टिप टिप बरसा पानी पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं। सुपरहिट फिल्म मोहरा का सुपरहिट सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी का जादू एक बार फिर पर्दे पर दिखाई देने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म में इस गाने को अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया जाएगा।
फिल्म सूर्यवंशी के लिए रोहित ने इस गाने के राइट्स ले लिए हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय और कैटरीना का गाने में सेक्सी अंदाज दिखाने के लिए इस सॉन्ग में फराह खान की कोरियोग्राफी होगी। मोहरा में यह गाना अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था।
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार एक बार फिर पुलिसवाले के रोल में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।







