Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    एकाग्र एंड टीवी के शो ‘कहत हनुमान….जय श्रीराम’ में निभायेंगे बाल हनुमान की भूमिका

    By November 23, 2019Updated:November 23, 2019 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 963

    मुंबई, 23 नवंबर, 2019: भारत में मायथोलाॅजिकल शोज़ ने महान देवताओं की कई दिलचस्प कहानियों से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ईश्वर के प्रति भक्ति की इसी शक्ति को -एंड टीवी के नये शो ‘कहत हनुमान….जय श्रीराम’ की आकर्षक कहानी में समेटा गया है। बता दें कि इस शो को पेन्निसुला पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। हनुमान केे एक परम भक्त के रूप में उभरने के पीछे की कहानी के प्रारंभ को दिखलाता यह शो बाल हनुमान को दिखाने को तैयार है, जिसे निभाया है बाल कलाकार एकाग्र द्विवेदी ने। यह शो निर्भय वाधवा, वसीम मुस्ताक, जितेन लालवानी और स्नेहा वाघ जैसे सितारों से सजा है। वैसे इस शो में कई अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले हैं।

    ये नन्हें बाल कलाकार पहले ही टेलीविजन पर अपना डेब्यू कर चुके हैं, फिर भी हनुमान की अपनी भूमिका निभाने के लिये काफी उत्साहित हैं, जिन्हें वह अपना फेवरेट सुपरहीरो मानते हैं! इस बारे में अपनी बात रखते हुए, एकाग्र द्विवेदी कहते हैं, ‘‘मेरी मां मुझे अक्सर हनुमान की मजेदार कहानियां सुनाती हैं और मुझे उन कहानियों को सुनने में बहुत मजा आता है। वह मेरे सुपरहीरो हैं और मेरे स्कूल में जब कभी भी फैंसी ड्रेस काॅम्पिटिशन होता है मुझे हनुमान की तरह तैयार होना पसंद है। इस बात से मुझे बहुत ही खुशी हुई जब मुझे पता चला कि मैं बाल हनुमान की भूमिका निभाने वाला हूं,, वह भी किसी काॅम्पीटिशन में नहीं, बल्कि एक असली शो के लिये। अभी मुझे इस शो के सभी कलाकारों के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आ रहा है, वे सभी मुझे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा कुछ ना कुछ खिलाते रहते हैं।’’

    सबसे शक्तिशाली और सर्वोच्च देवता भगवान शिव के अवतार, भगवान हनुमान को इस धरती पर सबसे ताकतवर एक खास उद्देश्य और कार्य के लिये बनाया गया था। इस उद्देश्य के बारे में बताने के साथ, दर्शकों को भगवान शिव और अजेय दुष्ट रावण के बीच की कहानी की झलक भी देखने को मिलेगी। ‘कहत हनुमान…जय श्रीराम’ सबसे बलशाली भारतीय देवताओं में से एक को एक नये दृष्टिकोण के साथ दिखाया गया है। इसमें हनुमान के कई अनदेखे पहलुओं को भी दिखाया गया है, वहीं प्रासंगिक, कंटेम्पररी संदेश लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आयेगा।

    ‘कहत हनुमान…जय श्री राम’ में वसीम मुश्ताक निभाएंगे पवन देव का किरदार

    जय संतोषी मां और परमावतार श्री कृष्ण जैसे सफल पौराणिक शो के बाद, अब &TV एक नया  माइथोलॉजिकल फिक्‍शन ‘कहत हनुमान…जय श्री राम’  पेश करने के लिए तैयार है। इस शो में कई अभिन्‍न किरदारों को दिखाया जायेगा जिनमें से एक है पवन देव का किरदार जिन्‍हें वायु (हवा के भगवान) के रूप में भी जाना जाता है, वे भगवान हनुमान के आध्‍यात्मिक पिता हैं। वायु देव का यह किरदार लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता वसीम मुश्ताक निभाएंगे जिन्‍हें इससे पहले एक पौराणिक शो में भगवान राम की भूमिका में देखा जा चुका है।

    इस शो के बारे में बात करते हुए, वसीम ने कहा, “माइथोलॉजिकल शोज का कैनवास काफी बड़ा और बहुत अलग होता है। इन पौराणिक कथाओं का हमेशा से ही टेलीविजन की दुनिया में खासा चलन रहा है। ड्रामा, एक्शन, और वीरता जैसे कई तत्व इन शोज के साथ जुड़े रहते है जिसके चलते ये अलग –अलग दर्शकों को आकर्षित करते है।

    इस तरह के शो से नई पीढ़ी को भी काफी कुछ पता चलता है और पौराणिक बाते उन्हें प्रासंगिक लगती है। एक अभिनेता के रूप में, पौराणिक कथाएं मेरे लिए एक ऐसा मौक़ा है, जिससे कई अलग पहलुओं से वाफिक होने का भी मौक़ा मिलता है और तरह-तरह की वेशभूषा और हथियारों के साथ प्रयोग करने का भी अवसर मिलता है। इन सब बातों ने मेरे उत्साह और अनुभव को और भी बढ़ा दिया है।“

    Keep Reading

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading