‘प्यार तो था” बाला का सांग सच में आपका दिल चुरा लेगा
बाला के निर्माता, जो पुरुषों में समय से पहले होने वाले गंजेपन जैसी समस्या के पहलु को छूते हैं उसके साथ ही उसके आस-पास के सामाजिक समस्याओं को दिखते हुए आवाज़ उठाता हैं । जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत, बाला, 8 नवंबर को रिलीज़ होने वाली हैं, 7 नवंबर 2019 को इसके प्रीव्यू होगा , इस फिल्म ने अभी से दर्शकों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है और अब इस फिल्म के म्यूजिक ने सभी पर अपना प्रभाव छोड़ दिया हैं ।
हालियां लॉन्च हुए फिल्म के हाई-एनर्जी ट्रैक – ‘डोन्ट बी शाइ’ और ‘ना गोरिये’ ने दर्शकों के बीच पहले से ही काफी धूम मचा दी है और अब बाला के निर्माताओं ने फिल्म के तीसरे ट्रैक ‘प्यार तो था” को रिलीज़ करने की तैयारी कर ली हैं ।
अपने पिछले दो सांग्स नंबरों की तेज़ी से सफलता हासिल करने के बाद, ‘प्यार तो था’ एक बहुत अलग तरह का सांग है क्योंकि यह दिल टूटने के दर्द को दूर करता हैं । इस सांग को बेहद प्रतिभाशाली संगीत निर्देशक सचिन-जिगर द्वारा संगीत दिया गया है जुबिन नौटियाल और एसेस कौर और प्रिया सरैया ने इसे अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है । सरल और उदबोधक लिरिक्स इस सांग के साथ उचित न्याय करते हैं ।
इस सांग के बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने कहा ” ‘प्यार तो था’ मेरा निजी पसंदीदा सांग है । यह सांग फिल्म में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर आता हैं । सचिन-जिगर द्वारा रूह को छू लेने वाला संगीत और जुबिन और एसेस की दिल को छू लेने वाली आवाज और प्रिया द्वारा खूबसूरती से लिखा गया यह सांग अवश्य ही आपके दिल की धड़कन बन जाएगा । यह एक इंटेंस ट्रैक है और मुझे उम्मीद है कि यह सभी के दिलों को छूएगा।”
हमें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर ‘प्यार तो था’ सांग्स लिस्ट में सबसे ऊपर बना रहे।







