Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    क्रॉस ड्रेसिंग: महिला बनने में मुझे डर लग रहा था: परेश गनात्रा

    By December 4, 2019 Featured No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,186

    पुरुषों में क्रॉस-ड्रेसिंग हमेशा से ही भारत के थियेटर तथा सिनेमा की परंपरा रही है। पुराने समय में महिलाओं को मनोरंजन जगत का हिस्सा बनने की इजाजत नहीं थी और इसलिये पुरुषों को ही सारे किरदार निभाने पड़ते थे- वो भी जोकि महिलाओं के लिये लिखे जाते थे। बाद में पुरुष हंसाने के उद्देश्य से महिलाओं जैसे कपड़े पहनने लगे, जोकि भारतीय मनोरंजन जगत में काफी मशहूर और मनोरंजक बन गया।

    क्रॉस-ड्रेसिंग का यह कॉन्सेप्टर थियेटर की दुनिया में एक जरूरत से भारतीय सिनेमा में हास्‍य की एक वजह बन गया। आज हम भारतीय टेलीविजन पर काफी ज्याोदा क्रॉस ड्रेसिंग का चलन देखते हैं। यहां भारतीय टेलीविजन के कुछ बेहद चर्चित एक्टिर्स के बारे में बताया गया है, जिन्होंंने शोज़ में अपने बेहद आकर्षक क्रॉस-ड्रेसिंग लुक में दर्शकों का मनोरंजन किया है।

    1. परेश गनात्रा, सोनी सब के ‘भाखरवड़ी’ की चंद्रमुखी

    परेश गनात्रा को ‘बा बहू और बेबी’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे शोज़ और ‘नो एंट्री’ तथा ‘वेलकम’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अद्भुत कॉमिक भूमिकाओं के लिये जाना जाता है। अभी ‘भाखरवड़ी’ शो में गुजराती बिजनेसमैन महेंद्र ठक्क्र बने, परेश गनात्रा ने हाल ही में चंद्रमुखी के अपने फीमेल किरदार से फैन्स को लुभाया है।

    परेश गणात्रा ने चंद्रमुखी की अपनी भूमिका के बारे में बताते हुये कहा, ”यह किरदार 4-5 एपिसोड तक ही रहने वाला था, लेकिन बाद में यह 26 एपिसोड तक चला। जब मुझे इस किरदार के बारे में बताया गया, तो महिला बनने में मुझे डर लग रहा था, क्योंरकि पूरे लुक में आने के लिये काफी समय लगता था। इसके साथ ही, महिला के किरदार की बारिकियों को पकड़ना भी काफी मुश्किल था, लेकिन वह समय मेरे लिये काफी आनंददायक भी था। यह अनुभव शारीरिक रूप से भी काफी थकाने वाला था, लेकिन मानसिक रूप से यह ताजगीपूर्ण था और एक कलाकार के रूप में, यह एक चुनौती थी और मुझे खुशी है कि लोगों को यह किरदार पसंद आया।”

    2. निखिल खुराना, सोनी सब के ‘जीजाजी छत पर हैं’ की संजना कोहली

    सोनी सब की चर्चित रोमांटिक-कॉमेडी ‘जीजाजी छत पर हैं’ ने हाल ही में कहानी में कुछ मजेदार ट्विस्टि लाकर दर्शकों को बेहतरीन तोहफा दिया। यह शो अपने नये सीजन के साथ हाजिर हुआ है। पंचम (निखिल खुराना) इलायची (हिबा नवाब) के साथ अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाने के लिये चांदनी चौक में वापस लौट आये हैं, लेकिन एक अलग लुक में। वह संजना कोहली के बेहद खूबसूरत रूप में वापस आये हैं। निखिल अपने नये लुक में काफी अच्छेल दिख रहे हैं और उनकी जानलेवा ‘अदायें’ चांदनी चौक के हर मर्द को दीवाना बना रही हैं।

    निखिल खुराना ने सिमरन कोहली की भूमिका के बारे में बताते हुये कहा, ”एक औरत बनना वाकई में काफी मुश्किल होता है, क्यों कि इसमें पूरे लुक में आने के लिये काफी समय लगता है। हर पांच मिनट पर, आपको टच कराने की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही विग एवं औरतों के कपड़े पहनना और महिलाओं जैसी हरकतें करना भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। संजना कोहली की भूमिका निभाकर मुझे बहुत मजा भी आ रहा है और यह मौका पाकर मैं वाकई में खुश हूं, क्यों कि इस किरदार के जरिये मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।”

    3. कृष्णाख अभिषेक, ‘द कपिल शर्मा शो’ की सपना

    कृष्णाै अभिषेक ‘द कपिल शर्मा शो’ में सपना की अपनी भूमिका से अपने फैन्सि का मनोरंजन कर रहे हैं। सपना कभी भी सपना ब्यूभटी पार्लर के ग्राहकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम नहीं रही है। वह अपने अनोखे मसाज के टाइप से उनका दिल जीतती है।

    4. किकू शारदा, ‘द कपिल शर्मा शो’ के पलक

    किकू शारदा ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपने पलक के किरदार से काफी चर्चित हो गये हैं और उनका अंदाज पूरे देशभर में देखा जाता है। भले ही उन्होंाने इस शो में पलक का किरदार बहुत लंबे समय तक नहीं निभाया हो, लेकिन इस शो में बच्चाै यादव के रूप में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

    5. अक्षय केलकर सोनी सब के ‘भाखरवड़ी’ की सुलक्षणा

    सोनी सब का हल्काय-फुलका कॉमेडी शो ‘भाखरवड़ी’ में अभिषेक का किरदार निभा रहे अक्षय केलकर को हाल ही में एक महिला की तरह कपड़ों में दिखाया गया। इस शो में सुलक्षणा के उनके किरदार ने दर्शकों को लोट-पोट कर दिया। यह शो मराठी तथा गुजराती परिवारों के बीच खट्टी-मीठी नोंकझोंक के साथ दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। इस शो में दोनों परिवारों में भाखरवड़ी बिजनेस का मुकाबला और काफी सारी और भी चीजें हैं।

    अक्षय केलकर ने सुलक्षणा की अपनी भूमिका के बारे में बताते हुये कहा, ”मैं हमेशा से ही पर्दे पर एक महिला की भूमिका निभाना चाहता था और जब मुझे यह रोल ऑफर किया गया, तो मैं बहुत खुश हुआ। सुलक्षणा का ट्रैक 10 दिनों तक चलने वाला था, लेकिन अब इस ट्रैक को लगभग डेढ़ महीने हो गये हैं। मैं इस भूमिका के लिये वाकई में काफी उत्साहहित था। जब मेरा मेकअप शुरू हुआ, तो मुझे समझ में आया कि एक महिला होना कितना मुश्किल होता है। इसके लिये तैयार होने में काफी समय लगता है और इनमें कपड़े, मेकअप आदि शामिल हैं। लेकिन इन सारी चुनौतियों के बावजूद सुलक्षणा का ट्रैक ‘भाखरवड़ी’ में मेरा सबसे पसंदीदा ट्रैक रहा है।”

    6. हरवीर सिंह उर्फ सोनी सब के ‘जीजाजी छत पर हैं’ की पिंटू भाभी

    सोनी सब के शो ‘जीजाजी छत पर हैं’ लगभग दो साल से सफलतापूर्वक चल रहा है और पंचम (निखिल खुराना) की पत्नीक के रूप में हरवीर का किरदार पिंटू भाभी भी। हरवीर ने शो की शुरुआत से ही पिंटू भाभी के अपने किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की है। वह अपने दोस्तभ के सपने को पूरा करने में उसकी मदद करने के लिये महिला की तरह कपड़े पहनता है, वह उसकी पत्नीो होने का नाटक करता है।

    हरवीर सिंह ने पिंटू भाभी के अपने किरदार के बारे में बताते हुये कहा, ”मुझे पिंटू भाभी की भूमिका के लिये महिला के गेटअप में आने की आदत थी। लेकिन, अब जबकि ‘जीजाजी छत पर हैं’ के नये सीजन के साथ मैं पुरूष की भूमिका में वापस लौट आया हूं, तो मुझे विग और साड़ी की कमी खल रही है। हालांकि, महिला के गेटअप में आने के लिये कपड़ों, मेक-अप और औरतों जैसी हरकतों पर काम करना काफी मुश्किल था, लेकिन दर्शकों का प्याकर पाकर अच्छा भी लगता था।”

    Keep Reading

    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading