Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    री-क्रिएटेड सांग ‘याद पिया की आने लगी’ को दिव्या खोसला ने किया रिलीज़

    By November 23, 2019 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 811

    आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ! टीज़र पोस्टर और अत्यधिक प्रतीक्षित सांग ‘याद पिया की आने लगी’ में अपने दिलचस्प किरदार और लुक्स के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद दिव्या खोसला कुमार ने फाल्गुनी पाठक के लोकप्रिय री-क्रिएटेड सांग ‘याद पिया की आने लगी’ को रिलीज़ कर दिया।

    अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ म्यूजिक वीडियो में नज़र आने के बाद से हालिया टी-सीरीज़ के ” कभी यादों में आओ ” से लेकर एक और पेप्पी सांग ‘याद पिया की आने लगी’ का हिस्सा बनकर दिव्या बेहद ख़ुश है यह सांग निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा डायरेक्ट किया गया है। यह सांग दिव्या के लिए बहुत ही ख़ास है क्योंकि इसमें वह एकदम नए-नवेले अवतार में दिखाई देंगी जिसे इससे पहले कभी नहीं देखा गया होगा। दिलचस्प बात यह है कि इस सांग में एक्टर-डायरेक्टर चार अलग-अलग लुक में नज़र आएँगी- कॉलेज स्टूडेंट, नए जमाने की दुल्हन, फिल्म स्टार और शांत भविष्यवादी थीम जोकि स्पेशल इफ़ेक्ट से काफी प्रभावी बनाई गई है ।

    इस म्यूजिक विडियो को बनाने का आईडिया राधिका और विनय का था फिर वो चाहे इस सांग को री-क्रिएट करना हो या फिर इसमें दिव्या को लेना हो या सांग में दिव्या का लुक। जिस तरह से इस विडियो को बनाया गया है उसे लेकर दिव्या बहुत ख़ुश है । दिव्या ने कहा “यह सांग मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि यह आपके द्वारा देखें जाने वाले अन्य म्यूजिक वीडियो की तुलना में काफी अलग है। जब राधिकाजी और विनयजी ने इस म्यूजिक विडियो को लेकर अपना विज़न मेरे सामने सामने रखा तो मैं तुंरत इसके लिए तैयार हो गई। मैंने सांग की शूटिंग के दौरान विभिन्न दिलचस्प अवतारों का मज़ा लिया। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया।”

    राधिका राव और विनय सप्रू कहते हैं। हमारे द्वारा निर्देशित जितने भी सांग है उनमे “याद पिया की आने लगी” हमारे दिल के सबसे करीब हैं। इसलिए इस रीक्रिएटेड वर्जन के लिए हमें एक यंग और स्पेशल फेस चाहिए था जिसकी सुंदरता आकर्षित कर सकें और इसके लिए दिव्या सबसे परफेक्ट चॉइस थी। उनकी मौजदगी इस सांग को एक नए स्तर पर लें गई है। क्रिएटिव कम्पोजीशन के अलावा यह सांग स्पेशल इफ़ेक्ट और कहानी से भरपूर है। हमें पूरा यकीन है कि यह सांग सभी ऐज ग्रुप के श्रोताओं के साथ अच्छा तालमेल स्थापित करेगा जैसा कि हमारे ओरिजनल सांग ने किया था।

    गुलशन कुमार एंड टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, भूषण कुमार की ‘याद पिया की आने लगी’, जानी द्वारा लिखा गया है जिसे नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज़ से और भी शानदार बनाया है। इसे तनिष्क बागची ने कंपोज्ड किया है।

    #याद पिया की आने लगी

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading