Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    ‘ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक’ सीजन 2.0 के विनर बनें विवेक साहू

    By November 27, 2019 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 586

    इंदौर, 27 नवंबर, 2019: ट्रूपल डॉट कॉम द्वारा आयोजित ‘ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक’ सीजन 2.0 के फाइनल मुकाबले में सिंगिंग, डांसिंग, पोएट्री और स्टैंडअप कॉमेडी जैसी अलग-अलग प्रतिभाओं के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला. कैफ़े भड़ास पर हुई इस फाइनल लड़ाई में 18 वर्ष के युवा कवी विवेक साहू ने बाजी मारी.

    उन्होंने मां के ऊपर, ‘जो पूछे कोई ख़ुशी का पता तो माँ का नाम लिखुँ, मंदिर मस्जिद क्या है माँ के चरणों में चारो धाम लिखुँ, सबसे सुन्दर जगह जगत की उसके दामन की छाँव लिखुँ और देना रेहमत खुदा कलम में जितनी भी लिखुँ माँ के आँचल में खुशियां तमाम लिखूं, जैसी लाजवाब कविताओं की पेशकश कर जजेस के साथ सभी का दिल जीत लिया. वहीं दूसरे स्थान पर रहे दीपक यादव ने फाइनल राउंड में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की लोकप्रिय रचना रश्मिरथी पर बेहतरीन पेशकश देकर सबको अपनी ओर आकर्षित किया.

    ‘ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक’ सीजन 2.0 की एक ख़ास बात यह भी रही कि, इस बार तीसरे पायदान पर दो प्रतिभागियों को जगह मिली. फ़ाइनल राउंड में पहुंचे 8 प्रतिभागियों के बीच हुए एक कड़े मुकाबले के बाद तीसरे स्थान पर यंग पोएट संकेत जैन और सिंगर पूजा मिश्रा को जगह मिली. बुंदेलखंड के संकेत जैन ने ‘मेरी कलम है कि आज कल इत्तेफाक नहीं लिखती, टूट जाती है मगर सचाई के खिलाफ नहीं लिखती’ जैसी वीर रचनाओं के साथ समां बांधा. वहीँ पूजा ने स्वर्णपुरी की लंका न मिला मां, अवधपुरी की धूल मिले गाकर, तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से कब्ज़ा जमा लिया. कार्यक्रम के फ़ाइनल में सिंगिंग और पोएट्री कैटेगरी में ट्रूपल हेड रोहित सिंह चंदेल ने निर्णायक जज की भूमिका निभाई. इस दौरान ट्रूपल चैनल के को-फाउंडर श्री अतुल मलिकराम भी मौजूद रहे.  

    ट्रूपल को-फाउंडर अतुल मालिकराम ने विजेताओं समेत सभी प्रतिभागियों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ओपन माइक को अब “क ख ग”- हिंदी के सम्मान में एक पहल और ओपन माइक जैसे दो हिस्सों में बाँट दिया गया है. जिसके रजिस्ट्रेशन अलग अलग होंगे. और इन सभी इवेंट्स का फ़ाइनल मुकाबला 29 फरवरी को कैफे भड़ास पर ही आयोजित किया जाएगा.  

    इस मौके पर चैनल हेड रोहित सिंह ने कहा कि, हमने ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक के जरिए लगातार चलने वाले एक अनोखे प्रोसेस की शुरुआत की है. इसके माध्यम से नई व युवा प्रतिभाओं को एक प्रभावशाली मंच देने की कोशिश की जा रही है. 2.0 कई मायनों में ख़ास रहा क्योंकि इस दौरान हमें लखनऊ और बुन्देलखंड से आये होनहार कवियों का साथ मिला. कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने संस्था का धन्यवाद करते हुए लम्बे समय तक साथ चलने की बात कही.

    2.5 करोड़ से अधिक लोगों तक अपनी बात पंहुचा रहा है ट्रूपल डॉट कॉम:

    ट्रूपल डॉट कॉम भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है जो राजनीति और जमीनी मुद्दों से जुड़ी ख़बरों पर तगड़ी पकड़ रखने के लिए जाना जाता है. ट्रूपल मौजूदा समय में 2.5 करोड़ से अधिक लोगों तक अपनी बात पंहुचा रहा है. ट्रूपल डॉट कॉम द्वारा आयोजित इस ओपन माइक प्रतियोगिता में विजय होने वाले प्रतिभागी को ट्रूपल की तरफ से 50,000 रुपए की कीमत तक के उपहार दिए जाएंगे। जिनमें मल्टी टैलेंट्स के लिए एक कॉमन इनकम वेबसाइट भी शामिल की गयी है.

    #'ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक'

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading