पटना, 03 अक्टूबर 2019 : नवरात्रि महोत्सव में डांडिया के बिना अधूरा है। इसको ध्यान में रखकर आगामी 05 अक्टूबर 2019 को डांस डांडिया नाईट का भव्य आयोजन होटल पाटलिपुत्रा एग्जॉटिका में किया जा रहा है। बोले तो फुल ऑन मस्ती और ढेर सारा धमाल व प्यार, जितना की आप सोच नहीं सकते। उक्त बातें आज होटल के जेनेरल मैनेजर विकाश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि होटल पाटलिपुत्रा एग्जॉटिका के सबसे रॉयल स्पेश में डांस डांडिया नाईट का ग्रेंड आयोजन किया गया है, जिसमें वायस ऑफ बिहार सिंगर पापिया गांगुली, विष्णु बाबा सोनी, बॉलीवुड एक्ट्रेस शुभी शर्मा, फेमस डी जे रोमी सिंह सिंघा। साथ में हमारे फेमस एंकर अमन और गरिमा आये हुए सारे मेहमानों को नाचने और झूमने पर मजबूर कर देंगे।







