ऊँचाहार (रायबरेली), 31 जुलाई, 2021: परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार साहू का ऊँचाहार में भव्य स्वागत किया गया। साहू समाज के जिला महामंत्री हरिशंकर साहू के नेतृत्व में सब्जी मंडी परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह परिवर्तन का समय है। समाज के वंचित लोगों को राजनीति और शासन में अपनी भागीदारी बढानी चाहिये। क्योंकि जिसकी है जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि वैश्य समाज के वोट का उपयोग हर पार्टी करना चाहती है लेकिन उन्हें सत्ता में भागीदारी उचित प्रतिशत में नही मिलती । इसलिये अब परिवर्तन समय की माँग है। उन्होने कहा कि रायबरेली में राममोहन साहू को जिलाध्यक्ष और अरविंद कुमार साहू को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है और जल्द ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों की टीम सक्रिय हो जायेंगी।
इस अवसर पर शिव मोहन राठौर, रामपाल गुप्ता, वंश गोपाल, शिव शंकर साहू, देवकान्त, चन्दन गुप्ता, ग्रह दीप,आदि लगभग पचास लोग उपस्थित रह्रे ।







