Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    रोजगार का वादा झूठा, मजदूर कर रहे हैैं खुदकशी: अजय कुमार लल्लू

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2020 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 610

    अजय कुमार लल्लू ने कहा: डिफेन्स एक्सपो और इन्वेस्टर मीट पर खरबों रुपये के करार हुए थे उनसे कितनो को रोजगार मिला

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार द्वारा सवा करोड़ रोजगार देने के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश के बेरोजगारों और प्रवासी मजदूरों के साथ छल और धोखाधड़ी करने का काम कर रही है। जमीनी स्तर पर हालात इतने खराब हैं कि मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में प्रदेश में बढ़ती प्रवासी मजदूरों की आत्महत्या की घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए वर्तमान योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार मजदूरों बेरोजगारों के साथ छल और धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने बाँदा का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में अकेले बाँदा जनपद में 15 से अधिक मामलों में आपदा काल के दौरान जो प्रवासी मजदूर लौटे थे उन्होंने ख़ुदकुशी की है। बीते दिन झांसी में भी एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के वजह से आत्महत्या कर लिया।

    प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डिफेन्स एक्सपो और इन्वेस्टर मीट में जो खरबों के करार हुए थे, उससे कितनो को रोजगार मिला सरकार को जवाब देना चाहिए । दोनों आयोजनों में सरकार ने करोड़ो रुपये पानी की तरह बहाए थे।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में मजदूर तंग हालात में है। कोई रोजगार नहीं है। ना ही तो कोई कारगर योजना जमीन पर काम कर रही है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि मजदूर आत्महत्या को मजबूर हैं लेकिन मजदूर विरोधी सरकार उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है। मजदूर आस लगाए बैठे कि सरकार स्किल मैपिंग करके उनको योग्यता के हिसाब से रोजगार देगी लेकिन अब तो उनके घरों में खाने के लाले पड़े हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि बुनकरी-दस्तकारों का बुरा हाल है। व्यापार बंद है। काँच उद्योग, पीतल उद्योग, फ़र्नीचर उद्योग, चमड़े का उद्योग, होजरी उद्योग, डेयरी, मिट्टी बर्तन उद्योग, फिशरी, अन्य घरेलू और लघु उद्योग सभी को तेज झटका लगा है। सरकार लगातार इनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रवासी मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करने को कहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    November 6, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading